Author: admin

K.W.N.S.-बीजापुर। परंपरागत कृषि के स्थान पर मल्चिंग एवं ड्रीप पद्धति से उद्यानिकी फसल लेकर जिल के कृषक मालामाल हो रहे है, मल्चिंग, ड्रीप एवं समय-समय पर विभागीय अधिकारी के तकनीकी मार्गदर्शन से किसानों के आमदनी बढ़ाने में सहायक बन रहा है। ऐसे ही एक कृषक गुरला आनंदराव भोपालपटनम ब्लाक के रेड्डीपल्ली निवासी ने बताया कि मल्चिंग और ड्रीप पद्धति से कृषि करने पर उत्पादन में वृद्धि हुई एवं पहले तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त नही होने से सब्जी की खेती बहुत कम क्षेत्र में एवं छिड़काव विधि से बीज लगाया था। जिससे उत्पादन भी कम होता था, फिर उद्यानिकी विभाग के…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सफाई कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को देखते हुए। एजेंसी अर्बन इनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के द्वारा भिलाई निगम क्षेत्र के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 20 नए वाहनों की खरीदारी की गई है। इन सभी वाहनों को निगम मुख्य कार्यालय से महापौर नीरज पाल, निगमायुक्त रोहित व्यास, सभापति गिरवर बंटी साहू, स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू तथा एमआईसी मेंबर लालचंद वर्मा आदि ने हरी झंडी दिखाकर कचरा कलेक्शन किए सभी जोन छेत्रो की ओर रवाना किया। स्वच्छता की वाहन आवासीय तथा व्यवसायिक क्षेत्रों में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर श्री महावीर जन्मकल्याण महोत्सव समिति सकल जैन समाज की ओर से जैन दादाबाड़ी में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी घटकों के लोगों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में सोमवार को श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल की महिलाओं ने वीर प्रभु का अवतरण नृत्य नाटिका की अद्भुत सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रद्धा योगेंद्र जैन (गुरुकृपा) ने बताया कि वीर प्रभु का अवतरण नृत्य नाटक में भगवान महावीर के जन्म से लेकर भगवान महावीर बनने की घटना का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस आगामी 2023 चुनाव की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का दरबार है। वहीं से राजनीति चलती है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव नजदीक है। हाईकमान से रायशुमारी होगी। इसीलिए हमारे नेता गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो तय करेगी वही होगा। CM भूपेश पिछले साल भी नंबर वन थे। इस साल भी नंबर वन है। छत्तीसगढ़ किसानों,आदिवासियों का प्रदेश है। आगामी चुनाव CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगा और वे दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड लॉकडाउन के दौरान महिला शिक्षिकाओं की पहल पर प्रारंभ किए गए ‘अंगना म शिक्षा‘ कार्यक्रम को किसी स्वतंत्र संगठन द्वारा दिया जाने वाला भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है। इस अवार्ड के माध्यम से उन परियोजनाओं को सम्मानित किया जाता है, जो देश को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास करते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग को वर्ष 2022 के स्कॉच अवार्ड मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं इस परियोजना से जुड़ी महिला शिक्षिकाओं एवं…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। आप लोग समय पर सर्वे करने आ रहे हैं न…। घर के सभी सदस्यों की जानकारी सही-सही भर रहे हैं न… और सर्वेक्षण में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है.. प्रगणकों से यह पूछते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का न सिर्फ निरीक्षण किया, अपितु उन्होंने प्रगणकों द्वारा भरे जा रहे सर्वेक्षण फॉर्म को हाथ में लेकर फॉर्म में दर्ज जानकारियों का मिलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वे से पहले गांव में अनिवार्य रूप से मुनादी करा ली जाए ताकि ग्रामीण अपने घर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक रायपुर एवं प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने, संपत्ति संबंधी मामलों में विशेष रूचि लेकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ईडी के छापों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पत्रकार वार्ता लेकर सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं द्वारा ईडी की कार्रवाई को पूर्वाग्रह और खुद को निर्दोष बताना उनकी बेचैनी प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान उनकी भाव भंगिमा और माथे की शिकन बता रही है कि दाल में जरूर कुछ काला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से ही कह दिया था कि न खाऊंगा न खाने…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम तेलावट निवासी छगनलाल चिराम को अब चलने-फिरने में परेशानी नहीं होगी, उनकी मांग पर जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए सहायक उपकरण की व्यवस्था की है। यह उपकरण संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने प्रदान किया। सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में कांकेर विकासखण्ड के ग्राम तेलावट निवासी छगनलाल ने उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के समक्ष अपने निःशक्त होने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें बैसाखी प्रदान किया जाए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक द्वारा तत्काल बैसाखी की व्यवस्था की, जिसे आवेदक को संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी के हाथों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता लेकर यह खुलासा किया था कि सीएमओ के पोर्टल पर अभी तक सौम्या चौरसिया उप सचिव बनी हुई है। इस खुलासे के बाद शासन ने सीएमओ के पोर्टल से सौम्या चौरसिया का नाम तो चोरी-छिपे हटा दिया है, लेकिन किस आदेश के तहत अभी तक सौम्या मुख्यमंत्री की उप सचिव बनी हुई थी, और अब किस आदेश के तहत रातोंरात उनका नाम हटाया गया है, यह शासन को स्पष्ट करना होगा। चौधरी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े इतने गंभीर…

Read More