Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के कचना स्थित नवनिर्मित दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल मे रविवार को भगवान मुनिसुव्रत नाथ की 51 इंच काले पाषाण प्रतिमा तथा अन्य छोटी प्रतिमाएं विराजमान की गईं। मंदिर के संरक्षक अजित जैन (पारस हैंडलूम ) ने बताया की सभी प्रतिमाओ की प्रतिष्ठा अमरकंटक मे आचार्य विद्यासागर महाराज की सानिध्य मे चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव मे की गई है। तदुपरान्त सभी प्रतिमाओ को सड़क मार्ग सें लाकर दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना मे विराजमान किया गया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम पुरई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राही मूलक योजना के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासकीय योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जिले की महिला स्व सहायता समूह की दस सदस्यों ने अमृत उद्यान का दर्शन कर भेट मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को महिला समूह के सदस्यों ने बिरन माला भेंट स्वरूप दिया। 28 से 31 मार्च तक अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली विशेष समूह के दर्शन के लिए खोला गया था। जिसमें 31 मार्च को स्व सहायता समूह विशेषकर आदिवासी, विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में जिले की महिला समूह की सदस्यों ने नई दिल्ली में उपस्थित होकर अमृत उद्यान का भ्रमण करते हुए…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। देर रात नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराने वाले कोचिए को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शराब दुकान बंद होने के बाद अधिक दाम पर नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराता था। उसके कब्जे से 93 पाव देसी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शहर में शराब दुकान बंद होने के बाद भी कई जगहों पर कोचियों द्वारा श्ाराब की बिक्री की जा रही है। कोचिए थोक में शराब खरीदकर देर रात अधिक कीमत में शराबियों को शराब उपलब्ध कराते हैं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा के खटिक मोहल्ले में दबिश…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। सीएम भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में ग्रामीणों से चर्चा की. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने बताया मैं आपका स्वागत करता हूं, मुझे इस योजना से लाभ हुआ, महंगी स्कूल के फीस से राहत मिली, पहले स्कूल में 80 हजार रुपये फीस देना पड़ता था। अद्वितीय ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई बोर्ड करने की मांग की। जानकी बाई उतई ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहरी क्षेत्र में भी न्याय योजना आरम्भ हो गई है, साथ ही अन्य…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेसियों और व्यापारियों को जबरदस्ती मार-मार के ईडी साइन करवा रही है। अपने अधिकारों का वह दुरुपयोग कर रही है। मारपीट कर रहे हैं। मार-मार के दस्तखत करवा रहे है सीएम ने कहा, आपके पास सामान, पैसा, रुपया, सोना-चांदी है, तो फिर कार्रवाई करें। मारपीट करने की क्या जरूरत है। कितने लोग मेरे पास आवेदन लिखे हैं। इस संबंध में उन्होंने होम मिनिस्टर को खत लिखा है। पीएम मोदी से भी मुलाकात के दौरान ये बातें कही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान सीएम बघेल ने कहा कि यहां एक के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया। 24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू जिला…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। भेंट-मुलाकात आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुआ. इस दौरान उमरपोटी की पुष्पा ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड की जानकारी दी, पुष्पा ने बताया कि चावल निशुल्क मिलता है। शक्कर, नमक भी मिलता है। पुष्पा ने कहा मुख्यमंत्री से कहा-सिलेंडर सस्ता कर दे कका। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया- मेरे हाथ में नहीं है सिलेंडर की कीमत। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही ऑनलाइन पंजीयन आरम्भ हुआ बेरोजगारी भत्ते के लिए। 6000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन पहले दिन कराए हैं। उन्होंने यहां पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों से जानकारी ली। आम के नूनचरा अचार और अलसी के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद रायपुर की पुलिस आज जितनी बेबस लाचार है उतनी कभी नहीं रही। हत्या, हत्या के प्रयास चोरी, तस्करी, नशाखोरी इस मात्रा में बड़ी हुई है कि आम लोगों का अब जीना दूभर हो गया है। चाकूबाजी तो यहां आम घटना हो गई है। सरेराह कोई भी चाकू चलाता, खून बहाता निकल जाता है। राजधानी रायपुर का तो नाम ही लोग अब चाकूपुर कहने लगे हैं। जबकि राजधानी की पुलिस को सख्त होना चाहिए। अपराधियों पर नकेल कसी जानी चाहिए। बावजूद अपराधियों को देखकर ही पुलिस के…

Read More

K.W.N.S.- भारत में एक दिन में कोविड-19 मामलों में 40% की वृद्धि से स्वास्थ्य प्रशासन को सतर्क होना चाहिए, लेकिन पैनिक मोड में नहीं। यह वृद्धि वायरस के एक नए रूप द्वारा संचालित है जो कथित तौर पर संक्रामक है लेकिन विषाणु नहीं है। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में तैयारी बढ़ाने को कहा है, बड़ा मुद्दा यह सुनिश्चित करना होगा कि जनसंख्या में उच्च स्तर की प्रतिरक्षा बनी रहे। विशेषज्ञ समूह को इस पर निर्णय लेने और नागरिकों को यह बताने की आवश्यकता है कि क्या एक नियमित बूस्टर शॉट प्रोटोकॉल शुरू करने की आवश्यकता है।…

Read More