Author: admin

K.W.N.S.- भिलाई। दुर्ग जिले में 6 माह के मासूम बच्चे को चोरी कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। दुर्ग पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर से मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बेरोजगारी भत्ते को लेकर बीजेपी पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को आंदोलन की नौबत आई फिर भी सरकार नहीं जागी। सदन के अंदर और बाहर में सीएम के बयान अलग होते हैं। 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में आए ये बात बीजेपी ने की ही नहीं। प्रत्येक परिवार को सक्षम करने का काम बीजेपी ने किया। अमरजीत भगत के बयान”नाथूराम गोडसे के मंदिर बनवाने और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान” वाले बयान पर पर बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान देश की आजादी के समय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया। सर्वेक्षण 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घर घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे होगा। छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सभी जिलों के कलेक्टर को अपने-अपने जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों को सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए एक प्रगणक दल का गठन किया गया है, जिसमें एक पुरुष एवं एक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के नामी एक्टर श्रेयस तलपड़े आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। छत्तीसगढ़ आते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की है। उन्होंने भूपेश सरकार की फिल्म नीति की सराहना की। वहीं, उन्होंने पुष्पा अंदाज में छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कहा कि ’चाहे छत्तीसगढ़ हो या रायपुर मैं झुकेगा नहीं साला’। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। श्रेयस का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया हैं। श्रेयस तलपड़े ने पुनर्जन्म मेलोड्रामा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय स्वर्गीय बिसाहू दास महंत और लोक नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उनके चित्रों में माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। बघेल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सुंदर नगर रायपुर निवासी सेवानिवृत्त ज़िला खाद्य अधिकारी प्रेमनारायण शुक्ल का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज यानि 1 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे महादेव घाट मुक्तिधाम पर किया जाएगा। वे अपर संचालक उद्योग विभाग प्रवीण शुक्ला एवं सीए बंकिम शुक्ला के पिता एवं सीए पदम् शुक्ला, नील , सत्यम , संजय तथा शंख शुक्ला के दादा थे.

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को आज यानी 1 अप्रैल 2023 से प्रतिदिन 221 रुपए की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। 221 मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 221 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 204 रुपए मजदूरी दर निर्धारित…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। लगभग 3 साल पहले आरक्षक से हुए मारपीट के मामले में बीजेपी नेता और वर्तमान जशपुर जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर राम उर्फ रामू को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिल कुमार चौहान ने 2 वर्ष की सजा से दंडित किया है। इस संबंध में कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर 2019 को ग्राम पंचायत जुरगुम में ही आरक्षक ओमप्रकाश पैंकरा, चेतन बरेठ और परमेश्वर राम को गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट कर घायल कर आरोपी राजकपूर राम और उसके भाई शशि भगत ने घायल कर दिया। इस दौरान ओम प्रकाश पैंकरा ने खुद को पुलिस होना बताया…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के जिले कोंडागांव के केशकाल क्षेत्र में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया है। केशकाल बीएमओ डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, केशकाल का निवासी 3 दिन से बीमार चल रहा था। इस साल यह छत्तीसगढ़ के जिले का पहला केस है। बताया जा रहा है कि मरीज को वैक्सीन के तीनों डोज भी लगा है। बावजूद इसके जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत पूरे परिवार को होम आइसोलेशन में रहने…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। बलौदा बाजार से सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे नवागांव ब्रिज के ऊपर दोस्तों ने ट्रक में रेस लगाई. ओव्हरटेक के चक्कर में भिडंत हो गई, जिससे एक ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई. लिमतरा पुलिस मौके पर पहुंची है. यातायात व्यवस्था सुचारू की. रोड जाम होने पर रूट डायवर्ट कर आवाजाही करवाई प्रारंभ हो गई है. क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रकों को नेशनल हाईवे से हटवाने प्रयास किया जा रहा. सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे का मामला है।

Read More