Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत सावनार और तोड़का की और पुलिस टीम नक्सली विरोधी अभियान में निकली थी। ग्राम सावनार, तोड़का के जंगलो में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बीजीएल से हमला किया गया। वहीं आत्म सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पार्टी ने जवाबी कार्रवाई की। मौके पर सर्चिंग अभियान जारी है। बता दें गंगालूर क्षेत्र का सावनार तोड़का इलाका घोर नक्सल प्रभावित है। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर BGL से हमला किया गया। फिलहाल इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं बताया जा रहा…
K.W.N.S.-रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी चंदन यादव से प्रभारी सौजन्य भेंट कर तिरंगा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं तथा भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की निरंतर बढ़ती साख की जानकारी यादव को दी। इसके प्रत्युत्तर में यादव ने सुश्री कौशल को उज्जवल राजनैतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की एक अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया। श्री बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण…
K.W.N.S.-महासमुंद। मुर्रा बोरी के नीचे एक करोड़ चालीस लाख रुपए का गाँजा की तस्करी करते हुए 02 अंतर्राज्यीय तस्कर को थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल टीम द्वारा गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 20बी एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम को 30.मार्च को मुखबीर से सूचना मिला की उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप सिंघोड़ा के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाने वाले है। सूचना पर नेशनल हाईवे 53 पर एक ढ़ाबा के पास बैरिकेट लगाकर ट्रक MH 18 BG…
K.W.N.S.-रायपुर। कल PCC प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर दौरे पर रहेंगी। कुमारी शैलजा लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली में शामिल होंगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इस रैली में राहुल गांधी के संसद की सदस्यता खत्म करने के फैसले पर सवाल किया जाएगा। कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार पर कल जोरदार हमला बोलने वाली है। बताया जा रहा है कि लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली में हजारों की संख्या में हजारो कांग्रेसी पहुंचने वाले है।
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज दोपहर तेज धूप के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ के कई इलाकों में अगले चार घंटे में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, बस्तर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. बीजापुर में अंधड़ के साथ बारिश शुरु हो चुकी है।…
छत्तीसगढ़ में किसानों और ग्रामीणों के जीवन में सहकारिता के माध्यम से आया बड़ा बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत बैंक की शाखा भवन अहिवारा सहित 11 एटीएम तथा गोदामों का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कुल 2 करोड़ 21 लाख 68 हजार रूपए की राशि के विकास कार्या का लोकार्पण किया गया। आज 11 एटीएम का लोकार्पण हुआ, इनमें ग्राम अण्डा, बोरसी, अहिवारा, अरमरीकला, अर्जुन्दा, करहीभदर, डौंडीलोहारा, बेलौदी, कुरदी, भांठागांव- आर और जेवरा में एटीएम स्थापित किए गए है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अब किसानों सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में…
K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह की अध्यक्षता में आज पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आज एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति सतपथी, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. आर.के. पटेल, हिना यास्मिन खान,…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने ट्वीट कर प्रशंसा की है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत अब तक 16,297 किमी सड़कों का निर्माण हो चुका है। प्रदेश में अब तक 2589 सड़कें और 357 पुलों का निर्माण हुआ है। योजना में 9602 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान है, जिसमें से अब तक 8736 करोड़ रूपए का व्यय किया जा चुका है। राज्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – 3 के तहत प्रथम स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसे पूर्ण करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी…
K.W.N.S.-बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि और युवा आदिवासी भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस सुसाइड से इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि विक्रम डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और युवा नेता के रूप में उभर रहे थे. अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से तनाव मे चल रहे थे। उन्होंने अपने चिखलाकसा निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट…