Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले में जिन बकायादारों का बिजली बिल एक माह से ज्यादा बकाया है, उनका कनेक्शन काटकर बिजली कंपनी के अधिकारी बिल की वसूली कर रहे हैं। अब तक विभाग ने बकायेदारों से करीब 12 करोड़ रुपये वसूला है। दरअसल, बिजली मुख्यालय के निर्देश पर रायपुर जिले में जोनवार अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूला जा रहा हैं। जोन अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल वसूलने चलाए जा रहे अभियान में सर्किल प्रभारी शामिल है। रायपुर जिला तीन सर्किल में बटा हुआ है। सर्किल एक में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अभियान चलाकर 11 करोड़ 38…
K.W.N.S.-बिलासपुर। हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने आज सुबह 10.15 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान एक ओवेशन हुआ जिसमें सभी न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, एडवोकेट जनरल व अधिवक्ता उपस्थित थे। उन्होंने जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी की जगह ली है जो इसी महीने सेवानिवृत्त हुए हैं। इस बीच कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार जस्टिस गौतम भादुड़ी संभाल रहे थे। जस्टिस सिन्हा ने गुरुवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर में शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद कल बिलासपुर पहुंचने पर हाईकोर्ट आवासीय परिसर में न्यायाधीशों, एडवोकेट जनरल और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 5 सितंबर…
K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेप की शिकायत के एक मामले को इस आधार पर रद्द कर दिया जिसमें पीड़िता से आरोपी ने विवाह कर लिया। पीड़िता ने कोई कार्रवाई नहीं करने की अपील कोर्ट में की थी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। स्थानीय कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। केस को खत्म करने के लिए आरोपी और पीड़िता की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन लगाया गया। पीड़िता ने कहा कि उसने आरोपी के विरुद्ध विवाह नहीं…
सरकार की मंशा बेरोजगारी भत्ता देने की नहीं, दो-चार लोगों को देंगे. उंगली काट कर शहीद बनने के चक्कर में है : अजय चंद्राकर
K.W.N.S.-रायपुर। एक अप्रैल से युवाओं को राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. सरकार के इस कदम पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय कुछ भी उलूल-जुलूल बात करना है. उनमें हिम्मत है तो, नैतिकता है तो, घोषणा पत्र पर भरोसा है तो, जो पंजीकृत हैं, उन सब को बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए. विधानसभा में उन्होंने जो कहा उन सभी को देना चाहिए.भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने बेरोजगारी भत्ते पर कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता के पात्र नियम अभी जारी नहीं…
K.W.N.S.–कवर्धा। शादी समारोह से लौटने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अधेड़ की मौत हो गई. यह घटना कुंडा के बस स्टैंड के पास की है. अचानक मौत से कुंडा में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्डम के लिए भेजा। मृतक अंतु सतनामी बोड़ला के बिसनपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है अंतु सतनामी मुंगेली जिले के पास एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां से बाइक से लौटने के दौरान अचानक अंतु के सीने में दर्द…
K.W.N.S.–बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. इसी कड़ी में कार्रवाई करते पुलिस ने जिले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही 7 प्रकरणों में 116 लीटर महुआ शराब और 1 प्रकरण में 09 किलो ग्राम गांजा जब्त की गई है. साथ ही महिला संबंधित अपराध में चौकी बेलगहना ने त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को दबोच लिया है। ठगीबाज पकड़ा गया – नौकरी लगाने के नाम पर 6,00,000 रूपये धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया और बताया कि आरोपी बीते 6 महीने से फरार था. जुआरियों पर…
K.W.N.S.-रायपुर। कल रामनवमी के दिन पूरा रायपुर शहर राम में था. चारों तरफ प्रभु राम के जयकारे ही सुनाई दे रहे थे. शहर की सारी मुख्य सड़कें और गलियां जाम ही रहीं. परंतु संध्या बारिश और अंधड़ चलने के बाद सारे धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम थम गए. लोगों ने अपने अपने घरों में लौटना ही मुनासिब समझा. रायपुर से 7 बार के विधायक विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी दिनभर शहर की धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए.आंधी तूफान की बीच वे भी अपने घर लौट गए. परंतु देर रात्रि 12:30 बजे एक अतिथि को होटल बेबीलॉन छोड़ कर मैं लौट रहा था तो…
K.W.N.S.-रायपुर। सिद्धेश्वरनाथ हनुमान मंदिर टिकरापारा में आयोजित श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने प्रभु राम और श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की. पश्चात उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श हैं. उनके पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है. आज हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या में उनका भव्य मंदिर…
K.W.N.S.- सरगुजा। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव रामनवमी के मौके पर अम्बिकापुर पहुंचे है. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ईडी की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए. टी एस सिंहदेव ने कहा “बार बार भ्रष्टाचार की बात उठती है. ये किसी दल, समूह या व्यक्ति तक सीमित नही है. इसे हम रोज एक तरह से देखते हैं. लेकिन जब सबूत करने की बात आती है तो हम सब लाचार होते हैं.” सिंहदेव ने कहा “अगर कोई संवैधानिक एजेंसी जांच का काम कर रही है तो वो किसी एक समूह के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई करती दिखती है. कोई भी…
K.W.N.S.-कोंडागांव। कोण्डागांव जिले में पहली बार नक्सलियों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए कंट्रोल यूनिट में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने इस घटना को बयानार से 5 किमी दूर चेरंग गांव स्थित मोबाइल टावर में 29 मार्च की देर रात अंजाम दिया। मोबाइल टावर में आगजनी से पूरे क्षेत्र में मोबाइल ब्लैक आउट हो चुका है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा जवान रेड अलर्ट पर तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, लगभग दर्जनभर संख्या में नक्सली चेरंग गांव पहुंचे और यहां स्थित जिओ मोबाइल टावर के कंट्रोल यूनिट में आग…