Author: admin

K.W.N.S.-बीजापुर। माओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान हुआ जख्मी। घायल जवान का नाम रवि कुमार। जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। सीआरपीएफ के 165 वीं बटालियन में पदस्थ जवान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में घायल जवान का चल रहा है। प्राथमिक उपचार।बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। घटनास्थल पर ही और भी आईईडी प्लांट किए जाने की है संभावना। पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है। नेलसनार थानाक्षेत्र के पंडेमुर्गा…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर/कोटा। जिले के रतनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में सरकारी जमीन पर खेती के लिए खुदाई के दौरान कलचुरी काल की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। मूर्ति देखने के बाद लोगों ने खुदाई रोक दी और इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी। इसके बाद रायपुर से पुरातत्व विभाग की टीम वहां पहुंची और प्राचीन धरोहर को सुरक्षित करने जांच की गई। यहां विशेषज्ञों ने मूर्तियों की बनावट और रूपरेखा के अनुसार इसे 13-14वीं शताब्दी कलचुरी काल में निर्माण किया गया शिव मंदिर बताया। 13-14वीं शताब्दी में नन्दी क्वार्टजाइट पत्थर और शेष बलुआ पत्थर से निर्माण की गई मंदिर की…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। देवी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रहे एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की बीती रात मौत हो गई। कार में सवार परिवार के सदस्य सडक़ हादसे में बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे शहर के पेन्ड्री स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज र तार से जा रही एक कार डिवाईडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त कार चला रहे हरि उर्फ प्रभात सोनी को गंभीर चोट पहुंची। उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जाता है, कि स्थानीय शांतिनगर के…

Read More

K.W.N.S.- सक्ती। जिले के सोननदी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान गणेश राम साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक 27 मार्च की शाम से लापता था. परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेकने की आशंका जताई है. यह मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकरी के अनुसार, गुंजियाबोर गांव के तालाब में गुरुवार की सुबह…

Read More

K.W.N.S.- कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा में नवरात्र के अष्टमी में खप्पर निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी जीवित है। नगर के दो सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर एवं परमेश्वरी मंदिर से बीती मध्य रात्रि को सुरक्षा के चाक चौबंध घेरे के बीच परंपरा अनुसार खप्पर निकाला गया और नगर के प्रमुख 18 मंदिरों के देवी देवताओं का विधिवत आह्हन किया गया। इस दौरान हाथों में धधकती आग और चमचमाती तलवार लेकर निकले माता की खप्पर दर्शन के लिए 30 से 40 हजार लोगों की भींड़ शहर में मध्यरात्रि को पहुंचे, जिसमे अन्य जिले के लोग भी शामिल रहे।…

Read More

K.W.N.S.- कोरबा। कटघोरा-अम्बिकापुर हाइवे-130 मार्ग के ग्राम बंजारी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, कटघोरा-अम्बिकापुर हाइवे-130 मार्ग के ग्राम बंजारी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद सड़क किनारे ट्रक में जा घुसा। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त कार में 6 लोग सवार थे. जिसमें से 3 लोगों की हालत बेहद गंभीर है. घायल तिवरता से प्रेमनगर जिला-सूरजपुर परिक्षा दिलाने जा रहे थे. उसी…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने अजय चंद्राकर ने ट्वीट करके कवासी लखमा पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा को “वनवासी” शब्द में क्यों आपत्ति है। कवासी लखमा आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग किसके इशारे या दबाव में करते हैं,इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। क्योंकि ये विभाजनकारी बातें हैं। आपको बता दें कि बीते शनिवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आदिवासी अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में बयान देते हुए कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं है और उनके लिए अलग धर्मकोड बनना…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर फोटो साझा किया है. हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग रूप में आपके घर में विराजमान रहती हैं। नौ दुर्गा के नौ दिनों में देवी के दर्शन, व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन शुरु होता है, इस दौरान लोग कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी आवभगत करते हैं। दुर्गाष्टमी और नवमी…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय बुधवार को डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां महाष्टमी के मौके पर उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। डोंगरगढ़ पहुंचे सांसद संतोष पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा। सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ED के छापे पर उठाए गए सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम आरोप लगाना है। प्रदेश की जनता सब देख रही है, उसके विषय में मुझे कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौली जारी है। दिन में धूप होने के बाद शाम को मौसम ठंडा हो जा रहा है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में अचानक काफी तेज हवाएं चली। भिलाई स्टील प्लांट के गेट नंबर 1 में तो 200 फीट से ऊंचा बवंडर देखने को मिला। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस बवंडर को WATER SPOUT भी कहा जाता है। वीडियो दो दिन पुराना है। ये इतना शक्तिशाली होता है कि अगर इसकी जद में कोई कार या गाड़ी आ जाए तो वो उसे भी खींचकर…

Read More