Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। विनय मित्र मण्डल, रायपुर द्वारा भगवान महावीर के 2622 वे जन्मकल्याणक के अवसर पर 22622 वां जयपुर पैर दिव्यांग रितेश ताराम 22 वर्ष ग्राम लोआरा, गोंदिया महाराष्ट्र को प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष महावीर मालू, संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि विगत 37 वर्षों से विनय मित्र मण्डल द्वारा भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के नाम से जयपुर पैर का स्थायी वर्कशॉप पचपेड़ी नाका संचालित है। भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो, दया, करुणा, अहिंसा भाईचारे के मार्ग पर चलकर मानव सेवा का अद्वतीय कार्य किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष खेमराज…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। किसी ने किसी काम को लेकर अक्सर विवादों में बने रहने वाले छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस दफा मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एक कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। वायरल वीडियो में कर्मचारियों की भीड़ नजर आ रही है। कर्मचारियों से बात करते हुए बृहस्पत सिंह किसी को बुलाते हैं। जैसे ही कर्मचारी उनके सामने पहुंचता है, वे उसे कुछ बोलते हैं और फिर उसे जोरदार तरीके…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध केन्द्र सरकार के रवैय्ये का विरोध देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलो देवी नेताम सैंकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। कोरबा जिले से महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। भव्य कलश यात्रा के साथ 6 अप्रैल से श्री मारूति महायज्ञ का आगाज होगा। शहर के दादाबाड़ा में 6 अप्रेल से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री मारूति महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। संसदीय सचिव व विधायक संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर पिछले कुछ दिनों से सफल आयोजन के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। गौरतलब है कि मारुती महायज्ञ आयोजन समिति महासमुंद के तत्वावधान में आगामी 6 अप्रैल को श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई…

Read More

K.W.N.S.- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 अप्रैल को आयोजित एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 135 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विवाहित जोड़ों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। सामूहिक विवाह में जिले के भरतपुर विकासखंड के 48 जोड़ें, खडगवां विकासखंड के 46 जोड़े तथा मनेंद्रगढ़ के 41 जोड़ों का विवाह उनके रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले में स्थित एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम के पास हाइड्रा क्रेन पलटने से 5 मजदूर घायल हो गए हैं। इसमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चला रहा है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रांक स्थित एनटीपीसी के दो नंबर राखड़ डेम में ठेका कंपनी के चार मजदूरों को लेकर हाइड्रा चालक डेम के ऊपर राखड़ पाइप की रिपेयरिंग करने के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक हाइड्रा का बैलेंस बिगड़ गया…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय की बेतरतीब बसाहट को ठीक करने के लिए यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की सुबह 6 बजे नैला नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीम बेजा कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई। राजस्व, नगरपालिका और पुलिस विभाग के कर्मचारी कचहरी चौक पर सड़क किनारे बने दुकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। कचहरी चौक से विवेकानंद मार्ग पर कई बड़े दुकानों के शटर और छज्जे भी गिरा दिए गए हैं। मौके पर कोई अप्रिय हालात न बनें, इसलिए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। स्थानीय रहवासियों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टिकरापारा क्षेत्र के जीवनदायिनी सरजू बांधा तालाब के किनारे एवं सरजू बांधा मुक्तिधाम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे एवं निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाकर उसे तोड़ने को कहां है। अग्रवाल ने कहा है कि सरजूबाधा तालाब टिकरापारा, संजय नगर, राजीव नगर इंदिरानगर, सैलानी नगर, आरडीए कालोनी, जनता कालोनी मठपारा, आदर्श नगर, राधास्वामी नगर सहित भाटागांव मठपुरेना, संतोषी नगर व रायपुर शहर के एक बड़े हिस्से के जल स्तर को बनाए रखने के लिए व शहर के जल स्रोत के रक्षा के लिए अहम है, फिर भी इस पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों से मुलाकात रद्द होने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ही छत्तीसगढ़ आएंगे. मई के दूसरे हफ्ते में उनका दौरा संभावित है. यहां वे भारत माला प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा जनसभा और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायकों की पीएम मोदी के साथ मीटिंग को लेकर छत्तीसगढ़ में बयानबाजी शुरू हो गई थी. 5 अप्रैल को नई दिल्ली में यह मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन सोमवार शाम को ही पीएमओ ने मुलाकात रद्द होने की सूचना दे दी. हालांकि, ताजा खबर अब यह…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। नगर पंचायत पलारी के किसानों ने नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शासकीय भूमि को अतिक्रमण से बचाने और खेत खलिहानों के फसलों को बचाने तार फेंसिंग व वृक्षारोपण करने की मांग कलेक्टर से की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में किसान एकजुट हुए किसानों ने बताया कि पलारी नगर के किसानों द्वारा पूर्व में बनी किसान समिति द्वारा कुछ वर्ष पूर्व सर्वे कराकर शासकीय भूमि और खेतों की सुरक्षा के लिए तार घेरा करने की योजना बनाने प्रयास किया गया था. जिसके तहत तार फेंसिंग कर दिए जाने से नगर की बची हुई शासकीय भूमि…

Read More