Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर संत कंवरराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी, महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि संत कंवरराम सेवा समिति एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के द्वारा 13 अप्रैल को सुबह 11:00 संत की 138वीं जयंती पर संत की प्रतिमा (संत कंवरराम चौक) पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान 11:15 को आरती पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। एवं इस पावन उपलक्ष्य में समिति के मध्यानी एवं वलेचा ने शहर वासियों से अपील की है कि 13 अप्रैल को अपने घरो…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर की बेटी एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही है. माता पिता के पास इतना पैसा नहीं है कि उसका इलाज करा सके. इस बच्ची का नाम जागेश्वरी है.जिसे ट्री मैन सिंड्रोम नाम की बीमारी है.इस बीमारी में शरीर की चमड़ी पेड़ की छाल के जैसे सख्त होने लगती है. जैसे ही इस बच्ची से जुड़ी न्यूज एक्टर सोनू सूद ने देखी.उन्होंने तुरंत छत्तीसगढ़ सरकार को ट्वीट के माध्यम से बच्ची को इलाज देने की अपील की. इस ट्वीट के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया. जिसके बाद जागेश्वरी को इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज…

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में 35 बिस्तर का कोरोना वार्ड अलग से तैयार किया गया है। इन वार्डो में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा के साथ वार्ड से लगी हुए कक्ष में 5 बिस्तर को रिजर्व रखने की तैयारी भी की गई है। कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान के लिए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दरअसल कोरोना लगातार अपने स्वरूप में बदलाव कर रहा है और भारत में मिले नए कोरोना वेरिएंट…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 81 बुलेट गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है। दरअसल, युवाओं में बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाइ करके चलाने का ट्रेंड चल रहा है। सोमवार की शाम पुलिस ने अभियान चलाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की, जिसके बाद वाहनों को ज़ब्त किया गया। खुद को स्टाइलिस दिखाने के लिए युवा रॉयल एनफिल्ड कंपनी की बुलेट बाइक चलाना पसंद करते हैं, इसके अलावा अब युवा कंपनी की ओरिजनल साइलेंसर को बदलकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने का भी शौंक रखते हैं। बता दें कि, बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड करने पर गोली चलने जैसी…

Read More

K.W.N.S.-पिथौरा। समीप के ग्राम टेका के एक झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से कैलाशपुर की एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बालिका की मौत को गलत उपचार से होना बताया है, वहीं मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का उपचार टेका का कोई रामचरण नामक कथित डॉक्टर कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कैलाशपुर डोंगरीपाली निवासी जयदेव बरिहा अपनी चार वर्षीय पुत्री प्रमिला बरिहा को दस्त होने के कारण टेका के किसी झोलाछाप डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले गया था।…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कवर्धा जिले के चमारी में ब्लास्ट की घटना होने की वजह से बीजेपी ने पुलिस प्रशासन पर सच्चाई को छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बलास्ट नक्सलियों ने करवाया है। आखिर पूरा सच क्या है इस बात का खुलासा प्रशासन की तरफ से अब तक नहीं किया गया है। दरअसल, 3 अप्रैल को यह घटना हुई थी, जिसके बाद आधी रात को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते…

Read More

K.W.N.S.-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ के कुर्सेला में खूंखार भालू का आंतक काफी दिनों से जारी है। इस बीच लगातार ग्रामीणों पर हमला हो रहा है। कुर्सेला के रहने वाले पिता-पुत्र को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों को वन विभाग की टीम ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इतना ही नहीं वन विभाग के रेंज अधिकारी आसिफ शेख खान के द्वारा बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचकर घायलों को तत्काल मुआवजा राशि दी गई है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस तरह के हमलों की वजह से ग्रामीणों को परेशान होना…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली प्रवास पर है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली जानें को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इसी बीच कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली प्रवास एक सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा है। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सत्याग्रह पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों केशकाल विधानसभा के पर्यटन स्थल माँझीनगढ़ को जंगल सफारी एवं जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी, जिसके परिपालन में कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में विश्रामपुरी स्थित जनपद पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम की घोषणानुरूप मांझीनगढ को पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनाने तथा यहां के स्थानीय निवासियों के आजीविका संवर्धन हेतु जंगल सफारी एवं बायोडायर्वसीटी पार्क के रूप में विकसित करने हेतु निर्मित कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। सालभर में 1 लाख का 1 करोड़ देने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ज्योति कुमार सोनी पिता हजारीलाल सोनी निवासी बुधवारी बाजार कोरबा तथा नागेश्वर दास महंत पिताश्री को दादास महंत निवासी रवि शंकर शुक्ला नगर ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2016-17 से मेवा लाल साहू निवासी चांपा राजेंद्र दिव्य मनीष दिव्य निवासी बाल्को भोला निवासी बंजारी ने आरती ग्रुप में ₹100000 जमा करने पर 1 वर्ष के अंदर 10000000 रुपए मिलेगा कह कर लोगों से छप्पन लाख 35000 रुपए जमा कराएं और…

Read More