Author: admin

K.W.N.S.-मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में सीतागांव और औंधी के मध्य एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रक के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 मई को ये घटना सीतागांव और औंधी के बीच गढ़माता मंदिर के पास मेन रोड में हुई. ट्रक के पेड़ में टकराने के बाद ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया था। हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल 24 और 25 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता बस्तर पहुचेंगे। 25 को खड़गे के साथ होने वाली बैठक रद्द हो सकती है। 10 वीं बरसी पर जगदलपुर के लालबाग़ में बने झीरम घाटी स्मारक में, हमले में मारे गए कांग्रेसियों और शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देंगे. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 25 मई…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना से गौपालकों एवं किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है। यहां के किसान गोबर बेचकर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। राज्य के भूमिहीन मजदूरों, गौपालकों, किसानों, गौठान समितियों, गौशाला और महिला समूहों के लिए यह योजना लाभकारी साबित हो रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य सरकार किसानों से गोबर खरीद रही है, जिससे किसानों की कमाई हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ साथ आय के अन्य स्रोतों में इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में गोधन न्याय योजना से बेमेतरा…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा डबरापारा तिराहा में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जानकारी के अनुसार डबरापारा तिराहा ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस सहायता केन्द्र बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं डबरापारा तिराहा में बिना हेलमेट एवं बिना सिट बेल्ट लगाये वाहन चालको को नियमो का पालन करने हिदायत दी गई। बता दें कि 10 सीसीटीवी कैमरा से 24 घंटे की निगरानी की जावेगी।

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब बिक्री करने वाले 11 कोचियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम डिग्गी, धौराभाठा, देवतराई, लवनबन, नायकटांड लटुवा, पनगांव, सुढेली और ग्राम बम्हनमुडी में कार्यवाही की गई है. वही कोचियों से 195 पाव देशी मसाला शराब और 55 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। आरोपियों के नाम 01. मयाराम कोसले पिता छबिलाल कोसले उम्र 53 साल निवासी ग्राम डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण 02. बलराम नवरंगे उर्फ बादल पिता विसनाथ नवरंगे…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। ग्राम पुतरवाही आमाडुला में ट्रैक्टर शो रूम की महिला कर्मचारी से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी जी. सुमन बैरागी ने बताया कि ट्रैक्टर शो रूम सिवनी में रिकवरी का काम करती हूं। 2018 में ग्राम पुतरवाही के हुमन सिंह ने किस्त में ट्रैक्टर खरीदा था। जिसका किस्त भुगतान नहीं कर रहा था। इस वजह से 4 अप्रैल को ट्रैक्टर को गुंडरदेही के शो रूम में ले गए। 5 अप्रैल को गौकरण और हुमन सिंह के बीच समझौता होने के बाद 6 अप्रैल को गुंडरदेही से ग्राम पुतरवाही ले…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है। एक कब्जा धारक ने नेवई भाटा की आधा एकड़ जमीन पर कब्जा करके अवैध खटाल बना लिया था और वहां दूध का व्यापार कर रहा था। बीएसपी के नगर सेवा विभाग को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने वहां कार्रवाई करते हुए बेजा कब्जा को तोड़कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी केके यादव ने बताया कि नेवई भाटा की आधा एकड़ बीएसपी की जमीन पर एक व्यक्ति कई सालों से कब्जा कर रखा था।…

Read More

K.W.N.S.-सुकमा। जिले में पहली बार बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इस बैठक में मौजूद नेताओं ने डिमरापाल में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल निर्माण की धीमी गति पर NMDC के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। काम में रफ्तार लाने के लिए कहा गया। साथ ही आदिवासी संग्रहालय बनाने पर भी जोर दिया गया। दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर कॉरिडोर और वॉटर रिवर फ्रंट के लिए काम करने अफसरों से कहा गया। वहीं इस बैठक में पेसा कानून पर भी चर्चा हुई। सुकमा में आयोजित इस बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में यूनीपोल में हो रहे करोड़ों के भ्रष्टाचार के विषय में महापौर एजाज ढेबर को भाजपा पार्षद दल के साथ मिलकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चौबे ने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक अगर यूनीपोल में भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं तो तथ्यात्मक जानकारी के साथ ही कह रहे होंगे। जांच कमेटी में भी वे अपने ही सदस्यों को रखे हैं तो आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं करा रहे है। हम समस्त भाजपा के पार्षद दल इस भ्रष्टाचार का कड़ा विरोध…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा जरूरत मंद को पुराना राजेंद्र नगर में चरण पादुका वितरित की गई. बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला मौजूद थे, और सभी ने दिल से आशीर्वाद दिए और कहा आज तक किसी ने ऐसा कार्य नहीं किया है. शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी ने अपने उद्बोधन में कहा लगातार तपते धूप में चरण पादुका देना सिंधी काउंसिल का बड़ा नेक कार्य है और लगातार जन सेवा में सिंधी कॉन्सिल जुड़ा हुआ है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा दूसरे दिन बहुत जरूरत मंद को बड़ी संख्या…

Read More