Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल अनुविभाग बेरला में नवनिर्मित अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गृहमंत्री साहू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण तथा पूजा अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा नवीन अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय को क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी सौगात बताया साथ ही समस्त नागरिकों को नए कार्यालय खुलने पर हार्दिक बधाई भी प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला युगल किशोर उर्वशा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में टैवल्स एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन और आरटीओ सख्त कदम उठाने जा रही है। टिकट के नाम पर चल रहे ब्लेकमेलिंग और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने अब नए नियम कानून लागू होने वाला है। बस स्टैंड में अवैध ट्रैवल्स एजेंट टिकटों की बुकिंग कर रहे है। यात्रियों को टिकट देने के नाम पर वसूली भी दोगुनी करते थे और पैसा लेकर वहां से फरार हो जाते थे। जब यात्री उक्त ट्रैवल्स की बस में बैठने पर उसे उसका कंडक्टर यह कह कर उतार देता है कि यह हमारे ट्रैवल्स…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। 7 साल से फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक माहिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नही देकर निर्वेशकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है, जिस सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140 / 15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि 3,4,5 ईनामी…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। डौंडी लोहारा के अरज पूरी गांव में खुले पोल्ट्री फार्म के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. मंगलवार को पूरे गांव के लोग गांव बंद कर सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे. ग्रामीणों ने मंत्री अनिला भेड़िया के निवास को घेरने की धमकी दी. ग्रामीणों ने बताया कि “एक व्यक्ति ने गांव में पोल्ट्री फार्म खोला है. जिससे गांव के लोगों को परेशानी हो रही है. पूरा गांव बदबू और गंदगी की चपेट में है. गांव में लोगों का जीवन दूभर हो गया है. हम पिछले डेढ़ साल से उसे बंद कराने की मांग कर रहे…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। नगर पंचायत गुरुर के भाजपा पार्षद मुकेश साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस के उपाध्यक्ष के विरुद्ध भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। 15 मई को मतदान के दौरान अपने सभी पार्षदों को उपस्थित रहने कहा था लेकिन पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस को लाभ पहुंचाने मतदान में अनुपस्थित रहा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी विरुद्ध कार्य किए जाने के कारण प्रदेश भाजपा नेतृत्व की स्वीकृति से नगर पंचायत गुरुर के पार्षद मुकेश साहू को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। प्रदेश में शराब घोटाला सामने आने के बाद नारायणपुर में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ाया था. शराब तस्करी मध्यप्रदेश से की जा रही थी. प्याज के बोरे के नीचे शराब की अवैध खेप रखी हुई थी. जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 मई को जब्त किया था. अब इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता के करीबी कर्मवीर सिंह सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन चालक आकाश चौबे ऊर्फ गोलू और करमवीर सिंह उर्फ काकू की संलिप्तता पाई गई. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले की सभी बैंकों में आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक 2000 रुपये के नोट जमा मंगलवार से जमा होने लगे हैं। किसी बैंक में इस दौरान लंबी कतार नहीं देखी गई। सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा किया गया। अन्य बैंकों में भी पहले दिन 4 करोड़ रुपये आए। करीब 60 लाख रुपये के नोट बदले भी गए हैं। जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक लगभग 50 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा किए गए। इसके बाद सेंट्रल बैंक में 1 करोड़ से अधिक रकम जमा की गई। अन्य बैंकों में भी…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास पलट गई. एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों के उचित इलाज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष सिल्लू चौधरी सहीत स्थानीय नागरिक सहायता के लिए मौके पर मौजूद हैं।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एग्जाम में 278 रैंक के साथ IPS कैडर के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी ने सफलता हासिल की है। उनका मानना है कि इंजीनियरिंग करने वाले ज्यादातर युवाओं को सर्विस तो मिल जाती है। लेकिन, जॉब ओरिएंटेड फील्ड नहीं मिल पाता, जिसके चलते प्रशासनिक सेवा की तरफ स्टूडेंट जाते हैं। अभिषेक को लगातार तीन बार असफलता हाथ लगने के बाद भी कभी निराशा नहीं हुई। बल्कि, नई चुनौती के साथ नए सिरे से डटकर तैयारी करते रहे। यही वजह है कि चौथे प्रयास में उन्हें सीधे कामयाबी के शिखर तक पहुंचा…

Read More

K.W.N.S.-श्रीनगर में जी-20 के पर्यटन कार्यसमूह के तीन दिवसीय सम्मेलन से जम्मू-कश्मीर के बदलते सुखद एवं लोकतांत्रिक स्वरूप, पर्यटन को नई दिशा मिलने एवं बॉलिवुड के साथ रिश्ते मजबूत होने का आधार मजबूत हुआ है। बीते 75 साल से जो हालात रहें, जिनमें विदेशी ताकतों का भी हाथ रहा है, उसमें एक पनपी सामाजिक शोषण, आतंक, अन्याय, अशांति एवं पक्षपात की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिये जाने की तस्वीर सामने आयी है। वैश्विक और टिकाऊ पर्यटन को प्रोेत्साहन देने की दृष्टि से सम्मेलन का कश्मीर में आयोजन जम्मू कश्मीर की 1.30 करोड़ की आबादी के लिए…

Read More