Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे। कार्यशाला…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। कलेक्टर अजीत वसन्त की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होने 16 जून से प्रारंभ हो रहे शिक्षा सत्र से पहले कक्षा 1ली से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के जाति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि कक्षा पहली से बारहवीं तक के 18 हजार 64 छात्रों…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बीएमओ के खिलाफ अब नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया है और बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार समेत सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह को लिखित शिकायत कर बीएमओ के अभद्र व्यवहार की जांच करने और कार्यवाही करने की मांग की है। दरअसल ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर खंड चिकित्सा अधिकारी का है. यहां वर्तमान में ब्लाक मेडिकल आफिसर के पद पर डॉ. सुनील हंसराज प्रभारी बीएमओ के तौर पर कार्यरत हैं. हाल ही में तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीनियर महिला नर्स माला मसीह समेत दो अन्य महिला नर्सों ने भी अपने ही डॉक्टर ब्लॉक…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्केट क्षेत्र जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट तथा पावर हाउस सब्जी मंडी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर जन जागरूकता रैली भिलाई निगम के कर्मचारियों तथा आम नागरिकों के द्वारा निकाली गई। इस दौरान बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। मार्केट क्षेत्रों एवं आम नागरिकों से अपील किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें। घरों से सब्जी एवं अन्य सामग्री लेने निकलने पर हमेशा अपने साथ कपड़े…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक 26 मई को दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन स्थित समिति कक्ष एस-2-12 में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित विभागीय सचिव, प्रबंध संचालक राज्य विद्युत कम्पनी, सदस्य छत्तीसगढ़ भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण, प्रबंधक लीड बैंक, दूरसंचार विभाग के निदेशक, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार सहित अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के चिल्हाटी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 30 लाख 4 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। राशनकार्डधारी सदस्य आधार सीडिंग के लिए 30 जून तक दे सकते हैं आधार नंबर प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। पत्र…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। संबंधों को निभाना किसी से सीखना है तो बृजमोहन अग्रवाल से सीखिए। यही उनकी खासियत है और यही उनकी सफलता का राज भी। यूं ही नही बृजमोहन अग्रवाल लोगों के दिलों में बसते हैं। क्योंकि रिश्ता निभाने में बृजमोहन जी का कोई मुकाबला ही नही है।यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज जो वाकया सामने आया वह बेहद भावुकता से भरा था। 1989-90 में बृजमोहन अग्रवाल सर्वप्रथम विधायक बनकर रायपुर से भोपाल पहुंचे तो उनके सुरक्षा अधिकारी थे राम नारायण मिश्रा. तब से रिटायरमेंट तक मिश्रा तत्कालीन मंत्री बृजमोहन के ही साथ रहे। अब मध्य प्रदेश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को एक दिवसीय निजी दौरे पर मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। जहां एयरस्ट्रिप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह इस बार एमपी में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। सीएम भूपेश ने कहा कि कर्नाटक में पिछली बार भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। वहां बीजेपी ने तोड़फोड़ कर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान को पिछली बार ही जनता ने नकार दिया था। लेकिन भारतीय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर नए संसद भवन के लोकार्पण और 2 हजार के नोट बदलने जाने पर बड़ा बयान दिया है। संसद भवन के लोकार्पण को लेकर CM भूपेश ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बयान दिया है, उसके बाद हम इस विषय पर कुछ नही बोलेंगे। हम उन्हीं की लाइन पर बोलेंगे। दो हजार के नोट बदलने पर सीएम भूपेश ने कहा कि 2000 के नोटो के लिए फिर से लाइन लगनी शुरू हो गई है। इन्हें लोगों को बस बैंको में लाइन लगाने में मजा आता है। जरूरत नहीं थी तो क्यों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है. उत्तर पश्चिम से लगातार आ रही गर्म हवा से पारा बढ़ रहा है. जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार हो चुका है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. अंबिकापुर में 41.8, कोरबा में 41.3, बिलासपुर में 43.4, रायगढ़ में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया है. जगदलपुर में 36.2, दुर्ग में 42 और राजनांदगांव में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जानकारों के…

Read More