Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से सटे अभनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। अभनपुर के छोटे उरला स्थित डिस्पोजल बनाने की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गयीं है। आग लगने की सूचना पर तुरंत अभनपुर नगर पंचायत का फायर ब्रिगेड व रायपुर से फायर ब्रिगेड मंगाकर आग पर काबू पाया गया। बता दे कि शासन के द्वारा प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध रूप से प्लास्टिक की फैक्ट्री डालकर डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया…

Read More

K.W.N.S.-डोंगरगढ़। शहर में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है। डोंगरगढ़ में लगतार शराब बेचने वालों पर कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों पर हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे सट्टा जुवा शराब अभियान के तहत डोंगरगढ थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृव में पुलिस टीम के द्वारा डोंगरगढ शहर में अलग-अलग स्थानो में अवैध शराब बेचने वाले 6 लोगों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से 97 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब जप्त की गई है जिसकी कुल कीमत…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल ,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम चिर्रा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के अवलोकन औऱ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण -भूमिपूजन के बाद आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही ग्राम कुदमुरा में ठाकुर देव स्थल में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ग्राम चिर्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28.28 करोड़ की लागत से उरगा रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओव्हर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवम् रोकथाम हेतु नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस वर्ष आज तक 182 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेजा गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक मामले में दसहज़ार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि सड़क दुघर्टना वर्तमान समय में सुरक्षित यातायात में सबसे बडी…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को नमन करते हुए “भरोसे के सम्मेलन” में अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि “भरोसे के सम्मेलन” सबसे पहले मुंगेली जिले के सरगांव में 25 मार्च को हुआ। जहां सभी लोग थे, लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, नौजवान वहां पहुंचे थे। आज भी सभी आए हैं, आप सभी का स्वागत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ने देश का नेतृत्व किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सबसे नौजवान प्रधानमंत्री रहे, देश की सेवा में पूरा जीवन और अखण्डता के लिए अपनी जान गंवा दी। उन्हें शत शत…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजभवन में आज ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बीच एकता और भाईचारे का बंधन भौगोलिक सीमाओं को पार कर सद्भाव के वातावरण को बढ़ावा देता है। विभिन्न राज्यों के लोगों की उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में नये विचारों, दृष्टिकोण और कौशल का संचार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारे जीवन के लिए पर्यावरण सहित जैव विविधता का संरक्षण अति आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा। इसका संरक्षण और संवर्धन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जैव विविधता संरक्षण की आदर्श परंपरा रही है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है।…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में संचालित राशि प्लांट में हुए भीषण हादसे में 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। पीड़ितों से मिलने आम आदमी कार्यकर्ता शनिवार रात बिलासपुर के महादेव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में स्थित राशि प्लांट में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। बघेल ने कहा कि कुरीतियां…

Read More