Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। आधार कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए रायपुर के शहीद स्मारक भवन में चिप्स तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह शिविर 2 जून को प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक संचालित होगा। जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से अधिकारीयों द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। शिविर में ऐसे नागरिक जिनके आधार नहीं बन पाए हैं, आधार गुम हो गए, बायोमेट्रिक्स व डेमोग्राफिक्स (निवास व पता) अपडेट, जन्मतिथि, नाम, लिंग…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग के संचालनालय में पदस्थ एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का जुर्म दर्ज किया है. एडिशनल डायरेक्टर संतोष भगत के खिलाफ डायरेक्ट्रेट में पदस्थ एक मातहत महिला अधिकारी ने ही छेड़खानी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोकने की रिपोर्ट लिखाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी के साथ यह घटना हफ्तेभर पहले की है. इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट कोंडागाँव जिले के ग्राम कोकोड़ी में बन रहा है। आज निर्माणाधीन मां दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण सहकारी समिति द्वारा संचालित इथेनॉल संयत्र निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बस्तर के कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि इस प्लांट में पूरे बस्तर संभाग के मक्के का उपयोग होगा। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से 60 से 70 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नए रोजगार का सृजन होने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तकनीकी मापदण्डों का परिपालन करने सहित गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए प्लांट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर रायगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने यहां स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही रीपा के कार्यों का अवलोकन कर इससे जुड़े समूहों के कार्यों को सराहा। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दिया । जिनमें 258 करोड़ 74 लाख 26 हजार रुपये की लागत वाले 59 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 207 करोड़…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपए की सौगात मिली है. जिसमें धरमजयगढ़ एवं पुसौर में बने हमर लैब का लोकार्पण हुआ है.जिला ग्रन्थालय के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया गया. जिला चिकित्सालय में धनवंतरी जेनेरिक दवा दुकान का शुभारंभ की गई है मुख्यमंत्री युवा केंद्र, घरघोड़ा के उन्नयन हेतु लोकार्पित परिसर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा स्टाल का अवलोकन किया। बता दें कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव शुभारंभ के पहले दिन यानि आज दीप प्रज्जवल एवं राजगीत तथा स्थानीय कलाकारों एवं पंडित/पुरोहितों के द्वारा हनुमान चालीसा का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी डी. रवि राव को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल गनी खान ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 01 गीतांजली नगर रायपुर में रहता है तथा घर में कार्य करने एवं गाड़ी चलाने के लिये कर्मचारियों को रखा है, जब भी प्रार्थी तथा उसका परिवार बाहर जाते है तो उस दौरान उक्त कर्मचारियों द्वारा ही घर का ध्यान रखा जाता है। प्रार्थी दिनांक 13.04.2023 को दोपहर 03.00 बजे अपनी पुत्री तथा चालक को लेकर अपने गांव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा के बीजेपी प्रवेश पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज किया है. सीएम ने कहा, वे तो पहले ही उनके साथ थे. रमन सिंह जी के चिरंजीव के साथ सीएम हउस बैठे रहते थे. उनके दोस्ताना संबंध थे. आज चले गए तो कौन सी बड़ी बात है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राम आदि और अंत दोनों हैं. छत्तीसगढ़ से उनका विशेष नाता है. वे कौशल्या के राम हैं. वे शबरी के राम हैं. वे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़ी हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। छत्तीसगढ़ में गर्मी ही नहीं, चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ रही है.नीलकंठ टेकाम के सक्रिय राजनीति में आने की खबरों के बीच चर्चा तेज है कि कई और अहम चेहरे हैं, जिनका आने वाले दिनों में…

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने आपस में जमकर मारपीट की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त कांग्रेस विधायक पारसनाथ रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। पूरी घटना सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसी की है. जहां बैठक खत्म होते ही किसी बात को लेकर सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी के साथ मारपीट हो गई. कार्यकर्ता एक दूसरे को ऐसे पीट…

Read More