Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. यहां वे अलग अलग कार्यक्रमों में जाकर बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर जमकर हमलावर हैं. वही बीजेपी पार्टी के नेता भी उन पर पलटवार करने से पीछे नहीं है. इस बीच छग के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि BJP खुद ही मानती है कि राहुल गांधी सबसे बड़े नेता हैं।…वे(मोहन भागवत) कहते हैं कि विदेश में जाकर जो देश का अपमान करते हैं वे देश विरोधी हैं। जब PM विदेश जाकर कहते हैं कि भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। जिले पंचायती उपचुनाव की सरगरमी तेज होने लगी हैं। जिले में पंचायत उपचुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। बता दे की दुर्ग में 4 सरपंच और 13 पंच पद के लिए उपचुनाव होने हैं। इन रिक्त पदों पर चुनाव के लिए इसी महीने के 27 तारीख को मतदान होगा। पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से आज से शुरू हो रही हैं। उम्मीदवार 12 जून तक अपना नाम वापिस ले सकेंगे।

Read More

K.W.N.S.-सुकमा। जिले में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने ‘अमानवीय’ और ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए सरेंडर कर दिया.पुलिस ने उनकी पहचान माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है. राजा पर एक लाख रुपये का इनाम था. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। फेसबुक से दोस्ती कर पीड़िता को परेशान करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्त में लिया है. इस मामले में अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आरोपी को दबोचा गया है. आरोपी को पकड़ने कैंप लगाया गया था. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा राम यादव उर्फ सुदामा यादव बताया। बता दें कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक के माध्यम से करीब 7 माह पूर्व कृष्ण राम यादव उर्फ सुदामा के साथ जान पहचान हुआ था, जिससे व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होती थी इसी बीच वह प्रेम का इजहार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नया बस स्टैंड भाठागांव में गुरुवार को निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जिन ट्रैवल्स कंपनी वालों ने आफिस के सामने टेबल लगाकर टिकट बुकिंग कर रहे थे उन्हें टेबल अंदर करने की समझाइश दी है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक से इसी बात को लेकर कमिश्नर से बहस हो गई । तत्काल कमिश्नर ने दिनांक 1 मार्च 2022 और 27 मार्च 2023 को हुए अनुबंध का हवाला देते हुए तत्काल 13 बस कंपनियों व्दारा संचालित आफिस को सील कर दिया गया। ट्रैवल्स कंपनियों के लोगों ने कहा…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग में संगीत महाविद्यालय की शुरुआत इसी साल हो जाएगी। यह महाविद्यालय हेमचंद यादव विवि की संबद्धता से नहीं बल्कि खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय चलाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक को महाविद्यालय के लिए जल्द से जल्द भवन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है। संभवत: यह कॉलेज अपने शुरुआत साल में किसी शासकीय स्कूल में भी संचालित किया जा सकता है, क्योंकि अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय स्कूल के भवन की मांग की गई है।

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए हैं. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल को बालोद जिला अस्पताल भेजा गया है. ये घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के साल्हे गांव में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि तड़के सुबह 4 बजे दल्ली राजहरा से…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश पर आज शुक्रवार को 16 साल की रेप पीड़िता का एबॉर्शन कराया जाएगा. साथ ही, भ्रूण को सुरक्षित रखा जाएगा और डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे आरोपी की पहचान में मदद मिल सके और उसे सजा दिलाई जा सके. मामला खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की सोशल मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी खेम सिंह साहू से दोस्ती हुई थी। दोस्ती आगे बढ़ी तो दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिए और दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। खेम सिंह साहू छात्रा के गांव पहुंचा और…

Read More

K.W.N.S.-केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नवंबर तक सभी राज्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक सामान्य मूल्यांकन ढांचा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न स्कूल बोर्डों द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में व्यापक असमानता के कारण यह कदम उठाया गया है; एक ही राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के भीतर भी विभिन्न बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के छात्रों के प्रदर्शन में बड़े विचलन देखे गए हैं। नतीजतन, छात्रों को न केवल एक बोर्ड से दूसरे बोर्ड में जाने पर बल्कि सीयूईटी, जेईई और एनईईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न बोर्डों…

Read More

K.W.N.S.-आज गुरुवार का दिन है और ये दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साथ साथ देव गुरु बृहस्पति की पूजा को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं और उनकी विधिवत पूजा व उपवास करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ अगर श्री विष्णु चालीसा का पाठ किया जाए तो भगवान जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं और भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं इसका पाठ आप रोजाना भी कर सकते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ये चमत्कारी…

Read More