Author: admin

K.W.N.S.-कोरबा। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के पचरा गांव में हाथियों को खदेड़ने के लिए किसानों ने अपने ही खेत में आग लगा दी. फसल लेने के बाद किसानों ने पलारी में आग लगाई. हाथियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने ये कदम उठाया है. इलाके में 30 से ज्यादा हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस बीच हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. अब हाथियों से बचने के लिये ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर हैं।

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। JCB की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक JCB चालक और हेल्पर का अपहरण कर चार बदमाशों ने JCB लूट की वारदात को अंजाम दिए थे. आरोपियों द्वारा गाड़ी पलटना बताकर लूटने की योजना बनाई गई थी. पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए JCB वाहन एवं घटना में प्रयुक्त इको कार को बरामद किया है। बता दें कि एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए है कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करे. साथ ही अवैध कारोबार पर लगाम लगाए।…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। जिले के सभी थानों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने मोटर वाहन चेकिंग र्पाइंट लागाकर 1,000 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट/सीट लगाकर ही वाहन चलाने समझाईश दी गई। कार्रवाई में 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 33,500 रू.जुर्माना वसूला गया। बालोद पुलिस की अपील – यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही एक गरीब महिला को मुख्यमंत्री मितान योजना से बड़ा सहारा मिला है । मितान द्वारा गंभीर रूप से बीमार महिला को मात्र 4 घंटे के अंदर अस्पताल में राशन कार्ड बनवाकर दिया गया है । कांशीराम नगर में रहने वालीं 60 वर्षीय सुनीता राव(बदला हुआ नाम ) की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है । करीब 15 दिन पहले जांच में पता चला कि उन्हें किडनी की में तकलीफ के साथ बोन कैंसर है । बेहतर इलाज के लिये उनके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया । लेकिन इलाज…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। महादेव ऐप से सट्टे को लेकर पहली हत्या सामने आई है। दांव पर मिले 30 लाख की वसूली के इस मामले में भिलाई तीन एकता नगर के 43 साल की युवक ओम प्रकाश साहु के अपरहण के पश्चात हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व युवक का अपहरण किया गया था। आरोपियों को 30 लाख की वसूली की सुपारी दी गई थी उसके एवज में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में भी महादेव एप के चक्कर में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी की जयंती (01.06.2023) पर उन्हें सादर स्मरण किया गया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शुक्ल परिवार के सदस्य पं. शरद शुक्ल, पं. संजय शुक्ल, पं. सुनील शुक्ल, पं. अरविन्द तिवारी, भावपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हुए | सभी सदस्यों ने स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी के कार्यों की, उनके व्यवहार को बहुत अच्छे से याद किया एवं जीवन के विभिन्न संस्मरण सुनाए, एकता में ही बल होता है ये शिक्षा हमें कृपाशंकर शुक्ल जी से मिली, अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र पाण्डेय, सचिव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी ने भी ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाया है. उन्हेंने विशेष जज की अदालत में ED पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने स्पेशल जज के सामने आरोप लगाया कि ED ने दिन-दिनभर बिठाकर उन पर कुछ लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया. यही नहीं, पत्नी को रात 3 बजे तक ईडी दफ्तर में बिठाया गया और डरा-धमकाकर कोरे कागजों पर दस्तखत भी लिए. त्रिपाठी ने यह भी कहा कि ईडी अफसरों ने उनके सामने कई लोगों को…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/जगदलपुर। मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने बस्तर में संभागीय सम्मेलन का आयोजन करके संभाग के दो हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्आओं में जोश भरा। करीब पांच घंटे चले सम्मेलन में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को याद करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इसी बस्तर में चुनाव के ठीक पहले झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में हमला कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला किया। इस हमले में नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं को हमने खोया है। यह कहते हुए वे भावुक भी…

Read More

K.W.N.S.-अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में दोनों स्टार जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस बीच अब जानकारी सामने आई है कि बड़े मियां छोटे मियां में साउथ के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार हीरो से भी ज्यादा मजबूत विलेन के किरदार में नजर आएंगे। बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सामने आई खबर के अनुसार, तेलुगु एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार की फिल्म में एंट्री हुई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वीराज फिल्म में साइंटिस्ट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार के रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन (आरईसी-ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) नई दिल्ली के चेयरमेन सह प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन (आईएएस) ने छत्तीसगढ़ में विद्युत विकास की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) व स्मार्ट मीटरिंग योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास ओर अग्रसर है। यहां विकास की बहुत अधिक संभावना है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे राज्यों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। अधोसंरचना विकास की नई योजनाओं से भविष्य में लाइन लॉस में कमी आएगी, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को…

Read More