Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स से लाखो के केबल वायर और बिजली तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राम अवतार तिवारी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पंडरी पुराना बस स्टैण्ड में कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें बिजली कनेक्शन के लिये केबल वायर व बिजली तार लाया गया है तथा बिजली कनेक्शन काम के दौरान केबल वायर एवं बिजली तार कॉम्पलेक्स में ही रखा हुआ है। कॉम्पलेक्स की सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ वॉच प्रेस में एक चौकीदार भी रखा गया है। दिनांक 31.05.2023 के सुबह चौकीदार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। अशोका रतन स्थित ऑफिस से लाखों रूपये चोरी करने वाले 9 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रिंसु धनुका ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रेडिंग का काम करता है तथा उसका ऑफिस अशोका रतन बिल्डिंग नंबर 06 फ्लैट नंबर 302 रायपुर में स्थित है। प्रार्थी के ऑफिस स्टॉफ में 04 व्यक्ति सोमेन्द्र क्षत्रिय, चंद्रभूषण डनसेना (चिन्टू), विवेक सोनी एवं संदीप सोनी कार्य करते है जो ऑफिस में रहकर वहीं काम करते है। दिनांक 28.05.23 को शाम करीब 6.00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के आफिस आये और चंद्रभूषण डनसेना उर्फ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रभु राम का जीवन चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आत्म नियंत्रण कर जीवन कैसे जिया जाए। सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए संबंधों को कैसे निभाया जाए यह प्रभु राम हमे सिखाते है। इसीलिए आज के समय में सुखी रहने के लिए उनके जीवन आदर्शों पर चलने की महती आवश्यकता है। यह विचार पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सुधी मानस मंडली जय भैरव बाबा संस्थान मठ पुरैना द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण के अवसर पर कही। साथ ही उन्होंने भाई प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्यकर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा अर्न्तगत सृजित मानव दिवस मजदूरी के भुगतान आधार पेमेंट स्वीकृत आंगनबाड़ी पीडीएस एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य की प्रगति सहित मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का कार्य स्कूल खुलने से पहले सभी मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौठानों में नियमित रूप से आजीविकामूलक कार्य…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक के दौरान कहा था कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है. अगर मां का दूध पीये हैं तो जांच कराएं. इस बयान पर कांग्रेसियों ने आज सांसद कार्यालय के सामने भाजपा के महासमुंद लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। नगर पालिका के उपाध्यक्ष व सभापति कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक नारेबाजी करते हुए सांसद कार्यालय पहुंचे. इस दौरान सांसद कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कबीरधाम जिले में सात दिनों से लापता युवक की भैंसाओदार नदी में चट्टानों के बीच लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी में शव को तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के गले मे गमछा में पत्थर बंधाया हुआ था,जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कुकदूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की विवेचना में जुटी है। 28 वर्षीय मृतक रामजी ठेंगाटोला गांव के निवासी हैं।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़ फर्म मैनेजर ने होटल में युवती का बलात्कार किया है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मैनेजर ने होटल में गंदा काम किया। जिसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास रखा है. इतना ही नहीं आरोपी अब वायरल करने धमकी भी दे रहा है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस नई सियासी पार्टी की प्रदेश के सियासी रण में एंट्री हो सकती है। अमित जोगी गुरुवार को हैदराबाद रवाना हो गए। खबर है कि वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात करने गए हैं। इसी साल फरवरी के महीने में भी अमित जोगी और केसीआर की मुलाकात हो चुकी है। जानकार मानते हैं कि ये भी संभव है कि अमित जोगी, कुछ अन्य दलों के साथ भी गठबंधन करें पिछला विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस ने बसपा के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से संचालित इन योजनाओं के माध्यम से अब तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोगों को मोहल्ले में ही एम्बुलेंस के जरिए निःशुल्क इलाज मिला है। इन योजनाओं से अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चों से लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सबको निपटाते जा रही है. दरअसल, चुनाव से पहले बीजेपी पुराने नेताओं से इस मसले पर चर्चा करेगी. इसे लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा सबको निपटाते जा रही है. इन 14 लोगों को भी टिकट नहीं मिलने वाली है. नंद कुमार साय भी तो हमारी तरफ आ गए हैं. बता दें कि आज जगदलपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। जहां वे दुर्ग और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रायपुर से रवाना होने से पहले सीएम…

Read More