Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 32 रेल परिवार के सदस्य (15 सामान्य एवं 17 असामान्य) मई 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए । इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III(निकिता अग्रवाल), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ( निरंजन गुनीराम बडगे), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 32 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 07, यांत्रिकी विभाग से 07, वाणिज्य विभाग से 02, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01, विद्युत विभाग से…
K.W.N.S.-जशपुर। जशपुर में सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिर गई। हादसे में तीन महिलाएं और एक युवक की मौत हो गई। घटना जशपुर के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर महिलाएं, पुरूष और बच्चे ऑटो में सवार होकर सोनक्यारी से अपने-अपने घर जा रहे थे। इस दौरान करदन घाट में मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधू का वेश धारण कर उठाई गिरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। दरअसल, एक ज्वेलरी दुकान में जादू दिखाने आए दो साधू सोने की अंगुठी लेकर फरार हो गए। यह घटना सीटी कोतवाली क्षेत्र का है। बता दें कि, राजधानी में साधू का वेश लेकर उठाई गिरी करने वाले घूम रहे हैं। रायपुर के बुढ़ापारा में स्थित राजश्री ज्वेलर्स में दो साधु पहुंचे उन्होंने जादू दिखाकर, दैविय शक्तियां देने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने सोने की अंगूठी ली और फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फिलहाल पुलिस…
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं लेकिन उनके इस दौरे से ज्यादा चर्चा किराए के उस हेलीकॉप्टर की है, जिसमें बैठकर माथुर बस्तर की सियासी जमीन नाप रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर बस्तर संभाग के एक मात्र मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है। लखमा का कहना है कि ओम माथुर को रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेताओं पर भरोसा ही नहीं रहा। इसलिए वे अपने साथ उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाकर दौरे के लिए नहीं लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रमन और बृजमोहन जैसे नेताओं…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस ऐसा ही अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के नौनिहाल ही कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार करना चाहिए। बच्चों…
K.W.N.S.-राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर में आयोजित एक जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। आगे पीएम ने कहा – हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है।…
K.W.N.S.-सीतापुर। सीतापुर में पति से मामूली विवाद के चलते शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए है। खलबग़ीचा स्थित अटल आवास में रहने वाले संतोष सोनी की अपनी पत्नी रूपलता गुप्ता से घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि, दोनों तनाव में रहने लगे। पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को देखकर उनकी बेटी थाने जा पहुंची, जहां उसने पुलिस को पूरा मामला बताया। किसी तरह से पुलिस ने दोनों को समझाकर मामले को शांत करवाया, लेकिन पुलिस के जाने के…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश भर से कई युवा मौजूद रहे. इस दौरान वादे के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 5 हजार 395 बेरोजगार युवाओं के खाते में 32 करोड़ 38 लाख की राशि अंतरित कर दी है. जहां सीएम बघेल ने कहा, पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था आरक्षण पर रोक हटते ही अखबार में नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है. विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने साल 2018 में बेरोजगारी भत्ता देने का…
विशेष लेख : बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर आप बहुत बड़ा कार्य कर रहे है : पूनम सोनी,
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से हितग्राही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इसके साथ ही जिलों से भी हितग्राही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। राशि अंतरण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने हितग्राहियों से योजना के बारे में पूछा। रायपुर की रहने वाली पूनम सोनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि बेरोजगारी एक अभिशाप है और आप हमें भत्ता देने के साथ ही हमें स्किल डेवलप के लिए ट्रेनिंग भी…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारों को बेराजगारी भत्ता योजना की राशि जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने हितग्राहियों से कहा कि मुझे भत्ता देने से ज्यादा खुशी रोजगार देने में होगी। हम सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाल रहे है। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है। जिससे आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 38 लाख रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण किया। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की…