publicuwatch24.-एमसीबी। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर जीवन और स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मिशन के तहत ग्राम जवारीटोला, ग्राम पंचायत कर्री, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी शनि के जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। घर पर नल से पेयजल उपलब्ध होने से अब उनकी पानी की जरूरतें पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरी हो रही हैं।
पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी से मिली मुक्ति
शनि बताते हैं कि पहले उनके परिवार को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक जाना पड़ता था। पानी लाने में समय और मेहनत दोनों लगते थे, जिससे रोजमर्रा के अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। विशेषकर परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
हर घर नल से जल ने बदली जीवन की तस्वीर
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा मिलने के बाद अब शनि के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है तथा परिवार को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल रही है। घर पर पेयजल की उपलब्धता से स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल रही है।
ग्रामीण जीवन में आ रही खुशहाली
जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। शनि के अनुभव से स्पष्ट होता है कि घर तक पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या आसान होती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अपने घर में नल से जल की सुविधा मिलने पर शनि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।
Trending
- आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल, 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं
- मिनीमाता महतारी जतन योजना से कविता ध्रुव को मिली 20 हजार रुपये की सहायता, आर्थिक संबल से बच्चों के लालन-पालन एवं देखभाल में मिलेगी मदद
- चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?
- सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता, योजना से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और माँ-बच्चे के पोषण में मिली मदद
- जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद
- 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
- रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;
Wednesday, October 28
