publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित बचत, आपसी सहयोग और बैंक ऋण जैसी सुविधाएं महिलाओं को आजीविका के नए अवसर दे रही हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरंधा की श्रीमती सुनीता गुप्ता की कहानी इस बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।
परिवार की सीमित आय के बीच घर की जरूरतें पूरी करना श्रीमती सुनीता के लिए चुनौतीपूर्ण था। आमदनी का अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की इच्छा से वे गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह में नियमित बचत और सदस्यों के सहयोग से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। बिहान योजना के तहत बैंक ऋण प्राप्त कर उन्होंने किराना दुकान शुरू की।
श्रीमती सुनीता की मेहनत और बेहतर व्यवसाय संचालन से दुकान धीरे-धीरे आगे बढ़ी। इससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली और उन्होंने अब तक लगभग 60 हजार रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। व्यवसाय से हुई आमदनी ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ दुकान का विस्तार करने का उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।
श्रीमती सुनीता गुप्ता बताती हैं कि बिहान से मिली सहायता ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। वे मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि शासन की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का संबल दे रही हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ श्रृंखला में सुनीता गुप्ता की यह सफलता बताती है कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और उद्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ा सकती हैं।
Trending
- सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’
- सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद
- शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई
- महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू
- जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल
- सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श
Friday, October 16
