Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’

    October 16, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’
    • सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’
    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद
    • शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई
    • महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू
    • जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
    • सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल
    • सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

      October 16, 2026

      सेवा की कहानी : बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      October 16, 2026

      सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां

      October 16, 2026

      जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      October 16, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      October 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई
    छत्तीसगढ

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता

    publicuwatch24.-सुरजपुर। जिला प्रशासन की पहल से जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षिक नवाचार ‘शब्दबीज’ के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू ने बीआरसी दिवाकर जायसवाल एवं संकुल समन्वयक महेश्वर पैकरा के साथ विकासखंड भैयाथान के संकुल केंद्र रजबहर अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल रजबहर, शासकीय माध्यमिक शाला रजबहर तथा शासकीय प्राथमिक शाला रजबहर और मोहली में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शब्दबीज नवाचार के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। इसके साथ ही विकासखंड ओड़गी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दवनसरा का भी निरीक्षण किया गया।
    कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की पहल से जिले की प्राथमिक शालाओं में शब्दबीज नवाचार संचालित किया जा रहा है। इस नवाचार का उद्देश्य बच्चों की शब्द संपदा, पठन, लेखन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना तथा उन्हें प्रतिदिन नए शब्दों से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों में इस नवाचार का क्रियान्वयन अच्छी तरह से होता पाया गया। प्राथमिक शाला दवनसरा में बच्चों के लिए शब्दबीज पट्टिका का निर्माण किया गया है। पट्टिका के माध्यम से विद्यार्थी नए शब्दों को सीखने, उनका अर्थ समझने और वाक्यों में प्रयोग करने का अभ्यास कर रहे हैं। जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित यह नवाचार बच्चों के भाषा कौशल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
    कक्षाओं में पहुँचकर शिक्षण प्रक्रिया का किया अवलोकन, दसवीं कक्षा में प्रयोग के माध्यम से समझाई खाद्य श्रृंखला
    माध्यमिक शाला रजबहर में कक्षा छठवीं में सामाजिक अध्ययन विषय के अंतर्गत हमारी सांस्कृतिक जड़ें पाठ का अध्यापन कराया जा रहा था। इस दौरान विद्यार्थियों से संस्कृति की अवधारणा एवं उसके अर्थ के संबंध में प्रश्न पूछे गए। इससे विद्यार्थियों की विषयगत समझ एवं कक्षा में उनकी सहभागिता का आकलन किया गया।
    हाई स्कूल रजबहर में कक्षा दसवीं में विज्ञान विषय के अंतर्गत पारिस्थितिकी तंत्र का अध्यापन चल रहा था। खाद्य श्रृंखला की अवधारणा को सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाने के लिए डीएमसी मनोज कुमार साहू ने धागे का प्रयोग किया। विद्यार्थियों को धागा पकड़ाकर यह समझाया गया कि खाद्य श्रृंखला में प्रत्येक जीव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और किसी एक कड़ी के कमजोर होने या टूटने से पूरी श्रृंखला प्रभावित हो सकती है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर प्रयोग के जरिए समझने का अवसर मिला।
    निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल रजबहर के परीक्षा परिणामों की भी जानकारी ली गई। इस पर डीएमसी ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर अतिरिक्त अभ्यास कराने तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’

    October 16, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’

    By Publicuwatch AutherOctober 16, 20260

    ’छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले 40 हजार रुपये के ऋण से आजीविका को दिया विस्तार’…

    सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’

    October 16, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    October 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’

    October 16, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.