हर माह मिलने वाली सहायता राशि का कुछ अंश सुकन्या खाते में कर रहीं जमा
घरेलू जरूरतों और बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए मिला भरोसा
publicuwatch24.-सुरजपुर। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए बचत करने का भी अवसर दे रही है। सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पर्री निवासी श्रीमती अंजू कुशवाहा के लिए यह योजना परिवार की जरूरतों में सहारा बनने के साथ उनकी बेटी के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का माध्यम भी बनी है।
श्रीमती अंजू महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बेहद समझदारी से कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि में से वह हर माह कुछ अंश राशि अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं।
अंजू बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा दिया है। छोटी-छोटी राशि को नियमित रूप से सहेजकर वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी बन गई है।
महतारी वंदन योजना से मिले आर्थिक संबल के लिए श्रीमती अंजू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है और साथ ही बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत भी कर पा रही हैं।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा की कहानी में अंजू बताती है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूती दे सकती है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बेटी की सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर उन्होंने आर्थिक सहायता को भविष्य की बचत में बदलने की सार्थक पहल की है।
