Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    October 16, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद
    • शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई
    • महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू
    • जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
    • सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल
    • सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श
    • सेवा की कहानी : बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

      October 16, 2026

      सेवा की कहानी : बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      October 16, 2026

      सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां

      October 16, 2026

      जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      October 16, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      October 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
    छत्तीसगढ

    जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता हो रही कम

    publicuwatch24.-सूरजपुर । जिला अस्पताल सूरजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित प्रयास से 73 वर्षीय महिला की जटिल कूल्हे की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह उपलब्धि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओड़गी निवासी 73 वर्षीय श्रीमती राजकुमारी, बढ़ती उम्र के कारण दोनों कूल्हों के खराब होने की समस्या से पीड़ित थीं। उपचार के लिए वे जिला अस्पताल सूरजपुर के हड्डी रोग विभाग पहुँचीं, जहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय साहू द्वारा उनकी प्रारंभिक जाँच एवं एक्स-रे कराया गया। जाँच में दोनों कूल्हों के खराब होने की पुष्टि हुई। साथ ही, उनके शरीर में खून की कमी भी पाई गई।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए तत्काल पहल की गयी। मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड के नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सकों के निर्देशानुसार उनका उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने तथा ऑपरेशन के लिए उपयुक्त स्थिति बनने के बाद निश्चेतना विभाग के डॉ. अनिल कुमार द्वारा आवश्यक जाँच की गई और सर्जरी की तिथि निर्धारित की गई।
    निर्धारित तिथि पर ओटी इंचार्ज श्रीमती नविदा परवीन के नेतृत्व में ऑपरेशन की आवश्यक तैयारियाँ पूरी की गईं। सर्जरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय साहू के साथ श्रीमती नविदा परवीन, मयंका राजवाड़े, सीमा देवांगन, ओटी टेक्नीशियन बोधन राजवाड़े एवं प्रियंका राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस जटिल सर्जरी में निश्चेतना विभाग के डॉ. अनिल कुमार का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत अन्य सहयोगी कर्मचारियों का योगदान भी सराहनीय रहा।
    डॉ. अजय साहू ने बताया कि यह मामला काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम के समन्वय एवं सहयोग से सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की जा सकी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के सहयोग से सूरजपुर निवासी 60 वर्षीय श्री राजकुमार का सफल ऑपरेशन किया गया था।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाता है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सके और उन्हें इलाज के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। हमारा प्रयास है कि जिले के मरीजों को अधिक से अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकें।
    सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रत्येक गंभीर प्रकरण में तत्परता से सहयोग प्रदान किया जाता है। अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी मरीजों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता से कार्य करते हैं। उन्होंने सफल सर्जरी के लिए पूरी ओटी टीम को बधाई दी तथा आश्वस्त किया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाएँ विकसित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
    जिला अस्पताल में उपलब्ध हो रहीं बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ
    जिला अस्पताल सूरजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, निश्चेतना विभाग एवं ऑपरेशन थिएटर टीम के संयुक्त प्रयासों से जटिल मामलों में भी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जिले के मरीजों को अपने ही जिले में उपचार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है और बड़े ऑपरेशन के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता कम करने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर उपचार का लाभ मिल रहा है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    October 16, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    By Publicuwatch AutherOctober 16, 20260

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़े किसान राम सिंह…

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    October 16, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू

    October 16, 2026

    जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण से स्थानीय स्तर पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    October 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद

    October 16, 2026

    शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    October 16, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू

    October 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.