publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा दो हाईवा एवं चार ट्रैक्टर सहित कुल छह वाहन जब्त किए गए हैं। खनिज विभाग को गिट्टी से भरे ओवरलोड हाईवा वाहनों के परिवहन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विभाग द्वारा शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गिट्टी से भरे दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इसी क्रम में ग्राम सीलपहरी में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर, पीपरडोल में रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर तथा सारबहरा में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस लाइन अमरपुर तथा मरवाही एवं गौरेला के संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित अर्थदण्ड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत वाहनों को नियमानुसार मुक्त किया जाएगा।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी रखने को कहा है। इस कार्रवाई में खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनि सिपाही शिवकुमार लहरे एवं नगर सैनिक छवि ओट्टी शामिल रहे। खनिज विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Trending
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
- अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गठित हुई जिला स्तरीय जांच समिति
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस : CM साय ने प्रदेशवासियों से की मातृभाषा के सरंक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील
- परिसीमन से छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 45 नई विधानसभा सीटें! CM विष्णुदेव साय बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व करने का अवसर
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की संवेदनशील पहल, हैप्पी स्कूल के 111 बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर
Saturday, November 28
