publicuwatch24.-बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान धार्मिक दर्शन, सामाजिक कार्यक्रमों और नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कोटा और तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं, मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे अरुण साव लोरमी के देवरहट पहुंचेंगे. यहां कश्यप समाज भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे. शाम 6 बजे उप मुख्यमंत्री लोरमी पहुंचेंगे, जहां मानस मंच में जन्मोत्सव एवं भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित होगा. इसके बाद रात 8:30 बजे मुंगेली के विश्राम गृह मैदान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 10:30 बजे वे बिलासपुर पहुंचेंगे.
यूपी के खाद्य मंत्री मनोज पाण्डेय आज आएंगे
बिलासपुर. उत्तरप्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय 25 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे ट्रेन से उसलापुर स्टेशन पहुंचेगे और फिर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. रात 22.45 बजे तिफरा स्थित होटल द गैंड लोटस में एक कार्यक्रम में शामिल होगे. और रात 23.15 बजे ट्रेन से प्रयासराज के लिए प्रस्थान करेंगे.
Trending
- विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत
- गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात
- रायपुर में 22 करोड़ की लाइब्रेरी का काम 2 महीने पीछे; MLA ने लगाई अधिकारियों को फटकार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो रही सड़क संपर्क व्यवस्था
- डिप्टी CM साव का बिलासपुर और मुंगेली दौरा…
- बस्तर ओलंपिक 2026 का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को सांसद भोजराज नाग ने किया पुरस्कृत
- कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
Wednesday, November 25
