publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों के लिए सुगम, सरल और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बन रही है। इस पहल से लोगों को अब आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि कम समय में उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका लाभ ग्राम पंचायत कोटरियाडांड की रवीना को भी मिला। रवीना ने नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से तहसील कार्यालय पेंड्रारोड में आवेदन किया। उनकी सुविधा और शासन की त्वरित सेवा व्यवस्था का ही परिणाम रहा कि आवेदन करने के महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना की प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली बाधा दूर हुई और वह नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं। इस त्वरित सुविधा से रवीना बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली और उनका भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। रवीना ने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु आज केवल शासकीय सेवाओं को आसान बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सपनों को साकार करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
Trending
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
- अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गठित हुई जिला स्तरीय जांच समिति
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस : CM साय ने प्रदेशवासियों से की मातृभाषा के सरंक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील
- परिसीमन से छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 45 नई विधानसभा सीटें! CM विष्णुदेव साय बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व करने का अवसर
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की संवेदनशील पहल, हैप्पी स्कूल के 111 बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर
Saturday, November 28
