publicuwatch24.-एमसीबी। महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की आवश्यकताओं और परिवार की खुशियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसी कड़ी में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की बीसीएम कॉलोनी, खोंगापानी निवासी फातिमा परवीन भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 33वीं किस्त के रूप में 632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। इस राशि से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और वे अपनी जरूरतों को पूरा करने में पहले से अधिक सक्षम हो रही हैं।
फातिमा परवीन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से वह बेहद खुश हैं। उनके लिए यह आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है। वह योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से अपने बच्चों की जरूरतों और उनकी खुशियों पर करती हैं। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें अपने परिवार की जरूरतों में आर्थिक योगदान देने का अवसर प्रदान कर रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा, देखभाल और अन्य आवश्यकताओं पर भी खर्च कर पा रही हैं।
फातिमा परवीन जैसी लाखों महिलाओं के जीवन में महतारी वंदन योजना उम्मीद, आत्मविश्वास और आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान, बच्चों की खुशियों और परिवारों में आर्थिक मजबूती के रूप में यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Trending
- खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता
- महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
- ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
- एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण
- दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति
- xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
Wednesday, November 4
