Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

    November 4, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
    • महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 26 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए
    • विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • विशेष लेख : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल
    • फार्म मशीनरी बैंक से बदलेगी खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी बने आधुनिक कृषि के साथ अतिरिक्त आय के उदाहरण
    • छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

      November 4, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

      November 4, 2026

      विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      November 4, 2026

      विशेष लेख : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल

      November 4, 2026

      छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब

      November 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » फार्म मशीनरी बैंक से बदलेगी खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी बने आधुनिक कृषि के साथ अतिरिक्त आय के उदाहरण
    छत्तीसगढ

    फार्म मशीनरी बैंक से बदलेगी खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी बने आधुनिक कृषि के साथ अतिरिक्त आय के उदाहरण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 4, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    फार्म मशीनरी बैंक से बदलेगी खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी बने आधुनिक कृषि के साथ अतिरिक्त आय के उदाहरण

    publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। खेती को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने के लिए कृषि में उन्नत तकनीक और कृषि यंत्रों का उपयोग आज समय की आवश्यकता बन गया है। विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों के लिए महंगे कृषि यंत्र खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना का लाभ लेकर कांकेर विकासखंड के ग्राम किरगापाटी निवासी कृषक बोधन कोरेटी ने न केवल अपनी कृषि गतिविधियों को आधुनिक स्वरूप दिया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी कृषि यंत्रीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। राज्योत्सव-2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के कर कमलों बोधन कोरेटी को टैªक्टर एवं अनुदान राशि का चेक प्रदाय किया गया।
    कृषक बोधन कोरेटी ने बताया कि उनके पास कुल 05 एकड़ 35 डिसमिल कृषि भूमि है तथा उनके परिवार में 6 सदस्य हैं। पहले कृषि कार्यों के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें खेत की तैयारी, बुवाई एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए दूसरे किसानों अथवा किराये के कृषि यंत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे समय और श्रम अधिक लगता था तथा खेती की लागत भी बढ़ जाती थी। कृषि कार्यों को आसान बनाने और आय के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से कोरेटी ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्होंने 15 लाख रुपये की कुल परियोजना लागत से फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किया। इसके लिए 12 लाख रुपये का बैंक ऋण प्राप्त किया गया तथा योजना के नियमानुसार ऋण उपरांत 06 लाख रुपये का विभागीय अनुदान प्राप्त होने का प्रावधान है।
    कोरेटी के फार्म मशीनरी बैंक में खेती के विभिन्न कार्यों के लिए आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। इनमंश खेत की तैयारी के लिए ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, धान की सीधी बुवाई के लिए डीएसआर सीड ड्रिल, फसल प्रबंधन के लिए स्प्रेयर तथा कटाई एवं गहाई के लिए रीपर और थ्रेशर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों को किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार किराये पर प्राप्त कर सकेंगे। इससे खेत की तैयारी से लेकर बुवाई, फसल प्रबंधन, कटाई एवं गहाई तक के कार्य समय पर पूरे करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने के लिए बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी और श्रम एवं कृषि लागत में भी कमी आएगी। फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना बोधन कोरेटी के लिए खेती के साथ अतिरिक्त आय का नया माध्यम बन गई है। कृषि यंत्रों को किराये पर उपलब्ध कराने से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 03 लाख रुपये अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। इससे उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की लागत कम करने, समय पर कृषि कार्य संपन्न कराने तथा स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बोधन कोरेटी की यह सफलता अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    November 3, 2026

    बीजापुर में राज्योत्सव की भव्य तैयारियां पूरी, आज मिनी स्टेडियम में सजेगा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का मंच

    November 2, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

    By Publicuwatch AutherNovember 4, 20260

    ‘People for Peepal’ अभियान के तहत लगभग 16 एकड़ में विकसित पार्क में लगाए गए…

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    November 4, 2026

    दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 26 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए

    November 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

    November 4, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    November 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.