publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। ग्राम पंचायत नवागांव विकासखंड पेंड्रा की निवासी महिमा प्रजापति के जीवन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई हैं। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें 33वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए कर रही हैं। महिमा प्रजापति के पति ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित पारिवारिक आय के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस राशि से उन्हें बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी राहत मिल रही है।
इसके साथ ही महिमा प्रजापति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है, जिससे उनके परिवार को पक्के मकान की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर आवास में जीवन यापन कर रहा है। महिमा प्रजापति ने इन योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।
Trending
- दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति
- xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
- महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान
- दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 26 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए
- विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Wednesday, November 4
