Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’

    November 4, 2026

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण

    November 4, 2026

    दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
    • एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण
    • दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन
    •  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति
    • xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
    • महतारी वंदन योजना से महिमा प्रजापति के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण

      November 4, 2026

      दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन

      November 4, 2026

       स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

      November 4, 2026

      xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

      November 4, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

      November 4, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
    रायपुर

    xउच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 4, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    जनजातीय और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ

    प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए होंगे तैयार

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने में सक्षम बनाने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के महाविद्यालयों में आज से विशेष अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को 90 दिनों में 90 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अंग्रेजी में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के साथ ही उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।
    उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा संचालनालय एवं रूसा के आर.क्यू.आई.ए. सी.सी. के माध्यम से किया जा रहा है। महाविद्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेजी में बातचीत करने, अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करने, साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने तथा दैनिक जीवन में अंग्रेजी भाषा के व्यावहारिक उपयोग का अभ्यास कराया जाएगा।
    ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा में संवाद करने की झिझक कई बार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के आगे बढ़ने में बाधा बनती है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों का संकोच दूर होगा और वे अपनी योग्यता एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे।
    मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करना है। यह पहल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की छात्राओं को मिलेगा विशेष लाभ
    इस कार्यक्रम से विशेष रूप से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की छात्राओं को लाभ मिलेगा। अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता विकसित होने से वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, शासकीय एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों के साक्षात्कार तथा अन्य अवसरों पर अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर खुलेंगे।
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शुरू किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ उनके व्यावहारिक एवं संचार कौशल को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश पात्र महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।
    इस पहल से प्रदेश के विद्यार्थियों को भाषा संबंधी संकोच दूर करने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण

    November 4, 2026

    दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन

    November 4, 2026

     स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    सरगुजा

    ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’

    By Publicuwatch AutherNovember 4, 20260

    ’स्वरोजगार से मिली आर्थिक मजबूती, बेटियों की उच्च शिक्षा का सपना कर रहीं साकार’ publicuwatch24.-अम्बिकापुर।…

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण

    November 4, 2026

    दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन

    November 4, 2026

     स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

    November 4, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’

    November 4, 2026

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण

    November 4, 2026

    दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गांव में विकास की नई दस्तक, पहली बार ग्रामीणों ने देखी टीवी की स्क्रीन

    November 4, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.