Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…

    October 31, 2026

    पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

    October 31, 2026

    मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
    • पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
    • मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व
    • सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
    • बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन
    • कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
    • कार्तिक में जन्मे लोगों की खूबियां और कमजोरियां जानें ज्योतिषीय मान्यताएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

      October 31, 2026

      सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन

      October 31, 2026

      कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

      October 31, 2026

      सेवा सेतु से आसान हुई राह, यशवंत के बच्चों की शिक्षा को मिला नया सहारा

      October 31, 2026

      आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

      October 31, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ’बिहान मिशन से जुड़कर संगीता ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर, अब दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं स्वरोजगार के लिए प्रेरित’
    रायपुर

    ’बिहान मिशन से जुड़कर संगीता ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर, अब दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं स्वरोजगार के लिए प्रेरित’

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 30, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ’मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, हर महीने कमा रहीं 15 से 18 हजार रुपये की शुद्ध आय’

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से महिलाएं पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़कर नए व्यवसायों में अपनी पहचान बना रही हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की ग्राम पंचायत छेरडाढ़ निवासी श्रीमती संगीता देवी इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। कभी परिवार की जरूरतों और कृषि कार्यों के लिए स्व-सहायता समूह से छोटे-छोटे ऋण लेने वाली संगीता आज स्वयं ई-रिक्शा चलाकर प्रतिमाह 15 से 18 हजार रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने लखपति दीदी बनने का सफर तय किया है।
    ’बिहान से जुड़कर शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर’
    श्रीमती संगीता देवी वर्ष 2018 में दीपक स्व-सहायता समूह के माध्यम से बिहान मिशन से जुड़ी थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित बचत, ऋण सुविधा और आजीविका संवर्धन के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिली। शुरुआत में उन्होंने समूह से छोटे-छोटे ऋण लेकर कृषि कार्यों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा किया। धीरे-धीरे उनके मन में स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और परिवार की आय बढ़ाने की इच्छा मजबूत होने लगी।
    संगीता ने महसूस किया कि खेती-किसानी के साथ यदि आय का कोई स्थायी वैकल्पिक साधन विकसित किया जाए, तो परिवार की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने दुलदुला के संकुल संगठन के समक्ष ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि दुलदुला से पतराटोली मार्ग पर यात्रियों की अच्छी आवाजाही रहती है और इस मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन से रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। उनकी इस पहल ने आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का नया रास्ता खोला।
    ’मुख्यमंत्री के हाथों मिला ई-रिक्शा, जीवन में आया बड़ा बदलाव’
    संगीता देवी की इच्छाशक्ति, स्वरोजगार के प्रति रुचि और आजीविका की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 में उन्हें बैटरी संचालित ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों ई-रिक्शा प्राप्त करना उनके जीवन का यादगार क्षण बन गया।
    ई-रिक्शा मिलने के बाद संगीता ने इसे केवल यात्रियों के आवागमन का साधन नहीं, बल्कि अपनी आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार की खुशहाली का आधार बना लिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ इस व्यवसाय की शुरुआत की। आज वे दुलदुला से पतराटोली मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन कर रही हैं और अपने परिश्रम से नियमित आय अर्जित कर रही हैं।
    ’प्रतिदिन 700 से 800 रुपये की आमदनी, हर महीने 18 हजार रुपये तक शुद्ध आय’
    पिछले करीब एक वर्ष से ई-रिक्शा चला रहीं संगीता देवी को प्रतिदिन लगभग 700 से 800 रुपये की आमदनी हो रही है। ई-रिक्शा संचालन से जुड़े सभी खर्चों को निकालने के बाद वे प्रतिमाह लगभग 15 से 18 हजार रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। इस प्रकार उनकी वार्षिक शुद्ध आय लगभग 1 लाख 80 हजार से 2 लाख 16 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
    स्वरोजगार से मिली इस आर्थिक मजबूती ने संगीता के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले जहां उन्हें परिवार की जरूरतों के लिए ऋण का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं की कमाई से घरेलू खर्चों में योगदान दे रही हैं। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि ग्रामीण महिलाओं को उचित अवसर और सहयोग मिलने पर वे गैर-कृषि गतिविधियों में भी सफलतापूर्वक स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं।
    ’परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों के बेहतर भविष्य की राह हुई आसान’
    ई-रिक्शा से होने वाली नियमित आय ने संगीता देवी के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। अब वे अपनी कमाई से बच्चों के पालन-पोषण और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान दे रही हैं। परिवार के दैनिक खर्चों में सहयोग देने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अपने पति की भी आर्थिक मदद करती हैं।
    संगीता के लिए यह उपलब्धि केवल आय बढ़ने तक सीमित नहीं है। स्वयं का रोजगार होने से उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूती मिली है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बराबर की भागीदारी निभाते हुए वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रही हैं।
    ’बिहान की ताकत से बनीं लखपति दीदी, दूसरी महिलाओं को भी दिखा रहीं नई राह’
    श्रीमती संगीता देवी बताती हैं कि बिहान मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें समूह की सामूहिक शक्ति, बचत और ऋण सुविधा के साथ आजीविका के नए अवसरों के बारे में जानकारी मिली। स्व-सहायता समूह ने उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर दिया, वहीं मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना ने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    आज संगीता लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे अन्य बिहान दीदियों को भी केवल खेती और पारंपरिक आजीविका गतिविधियों तक सीमित नहीं रहने, बल्कि अपनी रुचि और स्थानीय जरूरतों के अनुसार गैर-कृषि व्यवसाय तथा स्वरोजगार के नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
    उनका मानना है कि महिलाएं यदि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और उपलब्ध अवसरों का सही उपयोग करें, तो वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं।
    ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार’
    श्रीमती संगीता देवी ने अपनी इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन जशपुर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिले ई-रिक्शा ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। इससे न केवल परिवार की आमदनी बढ़ी है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली है।
    संगीता की सफलता ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की एक प्रेरक कहानी है। उन्होंने साबित किया है कि स्वरोजगार के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सही अवसर मिलने पर महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर सकती हैं।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित आजीविका संवर्धन की पहल और बिहान मिशन से मिल रहे सहयोग का लाभ उठाकर संगीता जैसी महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं। दुलदुला की संगीता देवी का लखपति दीदी बनने का सफर यह संदेश देता है कि आत्मनिर्भरता के लिए बड़े संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण है आगे बढ़ने का संकल्प और उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग। उनकी सफलता आज गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

    October 31, 2026

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन

    October 31, 2026

    कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss

    आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…

    By Publicuwatch AutherOctober 31, 20260

    publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ​जिला अस्पताल में ​IPD में भर्ती मरीजों के अनुपात में आयुष्मान योजना के लाभ…

    पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

    October 31, 2026

    मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व

    October 31, 2026

    सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

    October 31, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…

    October 31, 2026

    पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

    October 31, 2026

    मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व

    October 31, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.