publicuwatch24 -ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज ₹ 66.86 Shantanu Roy26 Oct 2026 4:10 PM Follow us on Preferred on छग Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ट्रेडिंग कंपनी से फर्जी बिल्टी और नगदी रसीद तैयार कर 50 लाख रुपए से अधिक के सामान की हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में कार्यरत बिलिंग ऑपरेटर ने पूर्व कर्मचारी के साथ मिलकर फर्जी सील और नगदी रसीद तैयार की और पिछले चार महीनों से कंपनी का सामान निकालकर दूसरे गोदाम में पहुंचाया। इसके बाद सामान की अलग-अलग दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी संचालक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।