publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने प्रभार जिले जशपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक में सहभागिता की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस एक माह के अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “25 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यात्रा जनसेवा, नेतृत्व और भारत की क्षमता में अटूट विश्वास की कहानी है।” उनके जनसेवा के 25 वर्षों की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
बैठक में जशपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, जनभागीदारी बढ़ाने, विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों तथा अभियान को प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने को लेकर चर्चा की गई।
Trending
- अनवर ढेबर के घर पहुंची ED टीम
- विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रकिया पूर्ण करने के दिए निर्देश
- PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला: नाराज छात्रों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग
- सरकारी दफ्तर बना चार्जिंग पॉइंट! कृषि उपज मंडी कार्यालय के कमरे में चार्ज हो रही थी ई-बाइक, कभी भी हो सकती थी बड़ी अनहोनी
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- ’बिहान मिशन से जुड़कर संगीता ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर, अब दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं स्वरोजगार के लिए प्रेरित’
- मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक
Friday, October 30
