Publicuwatch24 – सीहोर। इछावर कृषि उपज मंडी कार्यालय के भीतर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक मामला सामने आया है। गुरुवार को मंडी कार्यालय के एक कक्ष के भीतर लापरवाही की हदें पार करते हुए एक कर्मचारी द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक/बैटरी चालित बाइक को चार्ज किया जा रहा था। सरकारी कार्यालय परिसर में इस तरह बिजली के बोर्ड से निजी वाहन चार्ज करना न केवल प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे किसी बड़ी अनहोनी शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका भी बनी हुई है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
सरकारी दफ्तरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा इस तरह के भारी वाहनों या बैटरियों को चार्ज करने पर स्पष्ट पाबंदी होती है। इसके बावजूद, जिम्मेदार कर्मियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही बरतना प्रशासनिक व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े करता है। जानकारों का कहना है कि दफ्तर के कमरों में इस तरह चार्जिंग करने से यदि कोई शॉर्ट सर्किट होता है, तो वहां रखे महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जलकर खाक हो सकते हैं।
जिम्मेदारों की नाक के नीचे हो रहा यह सब
मंडी परिसर जैसे सार्वजनिक और व्यस्त कार्यालय में इस प्रकार के अवैध कृत्य पर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की नजर न पड़ना या देखकर भी अनजान बन जाना अपने आप में चिंता का विषय है। स्थानीय नागरिकों और किसानों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रकिया पूर्ण करने के दिए निर्देश
- PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला: नाराज छात्रों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग
- सरकारी दफ्तर बना चार्जिंग पॉइंट! कृषि उपज मंडी कार्यालय के कमरे में चार्ज हो रही थी ई-बाइक, कभी भी हो सकती थी बड़ी अनहोनी
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- ’बिहान मिशन से जुड़कर संगीता ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर, अब दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं स्वरोजगार के लिए प्रेरित’
- मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक
- रायपुर : शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव श्री विकासशील
Friday, October 30
