publicuwatch24.-रायपुर। नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ केवल एक वित्तीय सहायता न रहकर महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक समृद्धि का आधार स्तंभ बन चुकी है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम कुंदला की रहने वाली श्रीमती कविता शोरी की कहानी राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव की एक जीती-जागती मिसाल है।
*त्योहार की खुशियों को मिला आर्थिक संबल*
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत मिली 1,000 रुपए की मासिक किस्त ने कविता शोरी के घर में खुशियों की चमक दोगुनी कर दी। उन्होंने इस राशि का उपयोग भाइयों के लिए राखियां, मिठाइयां और परिवार के लिए उपहार खरीदने में किया। कविता बताती हैं कि पहले त्योहारों पर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बजट की चिंता सताती थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल ने त्योहार मनाना आसान और आनंदमय बना दिया है।
*बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों में मदद*
यह योजना केवल तीज-त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों के दैनिक वित्तीय प्रबंधन में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। कविता शोरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के सामान—जैसे कॉपियां, किताबें और पेन खरीदने के लिए करती हैं। इससे न केवल परिवार के बजट का बोझ हल्का हुआ है, बल्कि बच्चों की शिक्षा भी निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।
*बढ़ा आत्मविश्वास, सशक्त हुई भूमिका*
बैंक खाते में सीधे राशि पहुंचने से महिलाओं के भीतर एक नया आत्मविश्वास जागा है। अब वे अपने और परिवार के हित में स्वतंत्रता से निर्णय ले पा रही हैं। कविता शोरी विष्णु भैया को कोटि-कोटि धन्यवाद! देते हुए कहती है कि महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस योजना ने हमें सम्मान से जीने और परिवार की जरूरतों को बिना किसी हिचकिचाहट के पूरा करने का अवसर दिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना राज्य की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
Trending
- ’महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से बढ़ी खुशियां, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का भरोसा
- महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
- धुएं से राहत स्वास्थ्य की सुरक्षा, ‘विष्णु भैया‘ ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान
- ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवाद
- विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’-तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान
- डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र-176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे
- जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर- 100 किलोलीटर जलागार और पाइपलाइन नेटवर्क से 436 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन
Wednesday, August 26
