publicuwatch24.-अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है, जो कि धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का रहने वाला था। आज धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में ओवरब्रिज के पास उसे टक्कर मार दी।
बस में फंसा शव
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मृतक का शव और बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Trending
- राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बोड़तरा सेवा सेतु शिविर मे एक छत पर मिली अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ
- टीएस सिंहदेव के बाद अब दीपक बैज दिल्ली रवाना हो रहे
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एमसीबी में बुजुर्गों का सम्मान, मेगा स्वास्थ्य शिविर में बांटे गए सहायक उपकरण
- कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर भाजपा का तंज, सांसद संतोष पांडेय बोले- देखते हैं कितना दमखम है, मंत्री कश्यप ने कहा- देखना होगा किस तरह से पार्टी करती है स्वागत
- ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो’
- सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें
- पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.9 टन अवैध कबाड़ जब्त
Sunday, October 4
