publicuwatch24.-रायपुर। कोरिया जिले के बांधपारा कुडेली की 33 वर्षीय संजू राजवाड़े खेती-किसानी और मजदूरी के जरिए परिवार की जिम्मेदारियां संभालती हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके परिवार को आवास, स्वच्छता और रसोई से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिला है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती संजू के परिवार को शौचालय की सुविधा मिली है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही परिवार के लिए आवास योजना का आवास स्वीकृत हुआ है।
संजू बताती हैं कि खेती-किसानी और मजदूरी के बीच परिवार की जरूरतें पूरी करने में सरकारी योजनाओं से मिली ये सुविधाएं उपयोगी हैं। शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से रोजमर्रा के काम में सहूलियत मिली है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत संजू राजवाड़े की यह कहानी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिली बुनियादी सुविधाओं को सामने रखती है।उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त की है।
Trending
- आधी रात सोते परिवार पर तेंदुए का हमला, 6 लोग घायल
- प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत: एक चालक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
- कहानी सेवा की : शौचालय और उज्ज्वला योजना से संजू के परिवार को मिली सुविधा
- कहानी सेवा की : अपने आर्थिक संबल के लिए बिहान से जुड़कर प्रतिमा ने अपनाया किराने का व्यवसाय
- कहानी सेवा की : पीएम जनमन के पक्के आवास से कमलेश के युवा सपनों को मिली उड़ान
- रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Sunday, October 4
