Publicuwatch24.com-खैरागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम पंचायत जगमड़वा निवासी डोमार साहू के परिवार की कहानी इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
डोमार साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित आवास निर्मित किया। अब उनका परिवार एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। पक्के घर के निर्माण से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा परिवार के सदस्यों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से भी राहत मिली है।
डोमार साहू बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण हमेशा चिंता बनी रहती थी, विशेषकर वर्षा ऋतु में। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उनका अपना पक्का घर बन गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास मिला है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Trending
- राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बोड़तरा सेवा सेतु शिविर मे एक छत पर मिली अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ
- टीएस सिंहदेव के बाद अब दीपक बैज दिल्ली रवाना हो रहे
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एमसीबी में बुजुर्गों का सम्मान, मेगा स्वास्थ्य शिविर में बांटे गए सहायक उपकरण
- कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर भाजपा का तंज, सांसद संतोष पांडेय बोले- देखते हैं कितना दमखम है, मंत्री कश्यप ने कहा- देखना होगा किस तरह से पार्टी करती है स्वागत
- ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मिली, एक एकड़ में तीन फसलें ले रहे आशीष टोप्पो’
- सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें
- पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.9 टन अवैध कबाड़ जब्त
Sunday, October 4
