publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में नशा तस्करों, उनके सहयोगियों एवं इस अवैध नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सतत अभियान चलाते हुए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड में 14-04-2026 को अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा एवं अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था। उक्त गांजा के प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं संकलित साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई। जांच में प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी की भूमिका भी अवैध गांजा कारोबार से संबंधित गतिविधियों में रही है।आरोपी महेश सिन्हा,जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है,उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा प्रकरण में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।आरोपी की लगातार निगरानी के पश्चात थाना मगरलोड पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी महेश सिन्हा पिता स्व. रिकीराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाहन्दा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहेरा में कार्यवाही करते हुए 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन सहित कुल 89,930/- रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर दो आरोपी पति पत्नी लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, उम्र 48 वर्ष, निवासी – ग्राम मोहेरा एवं सुशीला बाई कुर्रे, पिता लाभाराम कुर्रे, उम्र 51 वर्ष, निवासी – ग्राम मोहेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे ही अन्य अवैध कारोबारियों से जुड़े नेटवर्क के संभावित कड़ियों की भी गहन जांच की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह के दौरान मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सात से अधिक प्रभावी कार्यवाहियां की जा चुकी हैं।
Trending
- बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी पुरोचन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर, आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद
- महानदी में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, खनिज विभाग ने 4 ट्रैक्टर जब्त किए
- 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा
Wednesday, June 10
