publicuwatch24.-जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को बेकाबू बस हादसे का शिकार हो गई है. सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली बस अचानक खाई में जा गिरी. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों के चोटिल हुए हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी. इसी दौरान खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद सीधे नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने की खबर है. राहत की बात है कि अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. स्थानीय लोग के साथ लोगों की बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Trending
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
- ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
- सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
- सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
- *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
- विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
Sunday, October 4
