publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां सफारी मार्गो का आवागमन के लिये प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वनमण्डल अधिकारी ने बताया कि कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामशरण यादव से निजी कार्य हेतु उनके निवास स्थान पर मिलने आये थे।वह 28 मई को को 5 बजे लगभग गाड़ी नंबर CG-22 Y7224 से ठाकुरदिया बैरियर होते हुए बारनवापारा पहुंचे। यहां पर उनके द्वारा संबंधित वयक्ति के कहने पर बारनवापारा में संचालित कैंटीन में भोजन किया जो कि समिती के माध्यम से संचालित है। संबंधित व्यक्ति 7:30 बजे भोजन ग्रहण कर वापस अपने निवास स्थान की ओर प्रस्थान कर गए । वापसी के दौरान रस्ते में दिखने वाले वन्यप्राणी का वीडियो उत्सुकतावश बनाया गया ।
इसके अतिरिक जिस रस्ते में आवागमन किया गया वहां किसी भी प्रकार की कोई भी वन्यजीव की हानि नहीं हुई है। अभयारण्य में कुल 19 ग्राम है जिसमें मुड़पार, डॉड, भिंभौरी, बफरा, अकलतरा, हरदी आदि शामिल हैं,जहाँ जनमानस का अपने परिजनों से निजी कार्य हेतु आना जाना लगा रहता है। चूंकि ग्राम-बार, पूरे अभयारण्य के केन्द्र में होने के कारण बाहर निकलने में समय लगना एवं जंगली जानवर का दिखना स्वाभाविक है। जांच के दौरान पाया गया कि किसी भी तरीके से नियमों के विरुद्ध कार्य नहीं किया गया है। किसी भी सफारी मार्गों का प्रयोग आवागमन के लिए नहीं किया गया हैm मुख्य मार्ग का ही प्रयोग किया गया है।
Trending
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
- ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
- सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
- सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
- *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
- विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
Sunday, October 4
