publicuwatch24.-धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला है. यहाँ कब्र से एक लापता महिला की लाश मिली है. आशंका है किसी ने महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया. मामला जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है. मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है. महिला बिंदा बाई की लाश खेत में बने एक कब्र से मिली है. जानकारी के मुताबिक़, बिंदा बाई 30 मई से लापता हो गयी थी. परिजन ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चला. इसी बीच आमानारा गांव में एक खेत में ग्रामीणों को नई कब्र दिखी. इससे गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. साथ ही एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे.
जब कब्र को खोदा गया तो एक महिला की लाश निकली. जिसकी पहचान लापता बिंदा बाई के रूप में हुई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. माना जा रहा है किसी ने हत्या करके शव को दफनाया है.मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. महिला की मौत कैसे हुई और उसे खेत में किसने दफनाया. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
Trending
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
- CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
- ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
- सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
Sunday, October 4
