publicuwatch24.-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी का गुस्सा फूट पड़ा. अपने कार्यकर्ताओं के साथ महिला विधायक ने शुक्रवार देर रात तक बेलवापानी रेत खदान में धरना दिया. घंटों तक कार्रवाई की मांग करने पर प्रशासन ने वाहनों को जब्त किया. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना घेराव करने की चेतवानी दी है. जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बेलवापानी रेत खदान में अघोषित क्षेत्रों से भी मशीनों के जरिए रेत निकला जा रहा है. आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देशों और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन हो रहा है. लगातार शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी खुद खदान क्षेत्र पहुंची और वहां की स्थिति का जायजा लिया। विधायक का कहना है कि उस वक्त मौके पर करीब 14 वाहनों को मौके पर पाया, जिसमें से एक चेन माउंटेन थी। इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन से मांग की गई. करीब शाम 7 बजे वह यहां पहुंची थी, लेकिन रात के 1 बजे प्रशासन पहुंचा और चैन माउंटेन को सील किया है.
Trending
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
- CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
- ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’
- सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़-‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
Sunday, October 4
