Publicuwatch24.com-जगदलपुर। जिला प्रशासन ने 232 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत के 15 वार्डों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, उन्हें प्रमाणित कर आधिकारिक घोषणा की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने सूची जारी कर सात दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मांगी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिले में यह कार्रवाई शुरू की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों और वार्डों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं। इन दस्तावेजों में पिछले दो साल में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आने की पुष्टि की गई है।दस्तावेजों के परीक्षण के बाद इन क्षेत्रों को ‘बाल विवाह मुक्त’ प्रमाण पत्र जारी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए आम नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आपत्ति आमंत्रित की गई है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को प्रस्तावित सूची में शामिल किसी पंचायत या वार्ड में बाल विवाह की जानकारी हो तो वे प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) जगदलपुर में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत की जा सकती है। संबंधित पक्ष पंजीकृत डाक के माध्यम से भी साक्ष्य सहित आवेदन भेज सकते हैं।
Trending
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार
- राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
- कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग : सहायक उपकरणों ने लौटाया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जादो मिस्त्री और रविन्द्र नाथ मंडल
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
Wednesday, June 24
