publicuwatch24.-बस्तर। पुलिस ने ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. बोधघाट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली दवाओं के एक शातिर सौदागर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 12 लाख 86 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे नशीली दवाओं की खेप खपाने की फिराक में है. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस की टीम ने दबिश दी. वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोहम्मद सिराज को पुलिस ने हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ.
पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 240 नग (ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन) नशीली कैप्सूल, बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,86,400 (खुदरा बाजार मूल्य) है.पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी मोहम्मद सिराज नशे के कारोबार में पुराना खिलाड़ी है. वह इससे पहले वर्ष 2023 में भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से तस्करी का रास्ता चुन लिया, लेकिन इस बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.
Trending
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
- सिंगापुर प्रवास का पहला दिन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
- CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Monday, October 5
