Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी

    October 29, 2026

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

    October 29, 2026

    जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी
    • बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
    • जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी
    • रिहायशी इलाके में पहुंचा एल्बिनो भालू: जंगल में वापस भेजने की कवायद, राहगीरों ने बनाया वीडियो
    • सक्ती के मेधावी विद्यार्थियों को इसरो अहमदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराएगा जिला प्रशासन, 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
    • छत्तीसगढ़ में जाली नोट! 500 और 100 रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
    • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण
    • नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी

      October 29, 2026

      बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

      October 29, 2026

      बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

      October 29, 2026

      किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण पर जोर, धान के विकल्प तलाशने के निर्देश

      October 29, 2026

      छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ का भुगतान! जानें तीन वर्षों में कितनी राशि हुई जारी

      October 29, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ

    भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJanuary 5, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    *मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण करने के लिए की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक*

    Publicuwatch 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, इसलिए शासन की प्रतिबद्धता है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी भर्ती परीक्षाएँ पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएँ तथा परीक्षा प्रणाली को वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे, इसके लिए पारदर्शिता बढ़ाने संबंधी सभी उपायों पर गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सुधार सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे राज्य में भर्ती प्रणाली अधिक सरल, न्यायोचित और समयबद्ध बनेगी। बैठक में पुलिस बल सहित विभिन्न विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई और चयन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में समान अहर्ता वाले पदों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग परीक्षाएँ आयोजित किए जाने की वर्तमान व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। समान पात्रता वाले पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विभागों को समय पर मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

    पीएससी की परीक्षा प्रणाली को और अधिक समकालीन, पारदर्शी तथा अभ्यर्थी हितैषी बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। यह भी विचार किया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को वर्तमान आवश्यकताओं एवं समसामयिक विषयों के अनुरूप और अधिक प्रासंगिक बनाया जाएl

    बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी

    October 29, 2026

    सक्ती के मेधावी विद्यार्थियों को इसरो अहमदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराएगा जिला प्रशासन, 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    October 29, 2026

    पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी

    By Publicuwatch AutherOctober 29, 20260

    publicuwatch24! रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को केंद्र सरकार में सचिव के…

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

    October 29, 2026

    जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी

    October 29, 2026

    रिहायशी इलाके में पहुंचा एल्बिनो भालू: जंगल में वापस भेजने की कवायद, राहगीरों ने बनाया वीडियो

    October 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी

    October 29, 2026

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

    October 29, 2026

    जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी

    October 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.