
publicuwatch24! पेण्ड्रा मरवाही। पेण्ड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पटियाला हाउस के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक दुर्लभ सफेद भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी इलाके और मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। मुख्य मार्ग पर भालू की चहलकदमी देख आवागमन कर रहे राहगीर थम गए। इस दौरान उन्होंने मोबाइल में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई अलग प्रजाति का भालू नहीं है, बल्कि भारतीय काले भालू (स्लॉथ बियर) का ही रूप है। अनुवांशिक विकार यानी ‘एल्बिनिज्म’ (रंग वर्ण दोष) के कारण इसका रंग काला न होकर पूरी तरह सफेद होता है। बता दें कि इससे पहले भी मरवाही वनमंडल के जंगलों में इस सफेद भालू की मौजूदगी देखी जा चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी शुरू कर दी। किसी भी संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विभाग भालू को सुरक्षित रूप से वापस घने जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है। वन अधिकारियों ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भालू के पास न जाएं, न ही उसे घेरने या उकसाने की कोशिश करें।
Trending
- नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर जा रहा 63 क्विंटल से ज्यादा स्क्रैप जब्त
- नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर जा रहा 63 क्विंटल से ज्यादा स्क्रैप जब्त
- किसानों का कन्फ्यूजन दूर कीजिये सरकार… धान के अंतर की राशि भुगतान को लेकर संशय बरकरार
- छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अमित अग्रवाल बने केंद्र सरकार में सेक्रेटरी
- बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
- जनजातीय समुदाय को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी: एसटी आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी
- रिहायशी इलाके में पहुंचा एल्बिनो भालू: जंगल में वापस भेजने की कवायद, राहगीरों ने बनाया वीडियो
- सक्ती के मेधावी विद्यार्थियों को इसरो अहमदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराएगा जिला प्रशासन, 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
Thursday, October 29
