publicuwatch24! रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को केंद्र सरकार में सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है. उन्हें फार्मास्युटिकल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के तीसरे अधिकारी हैं, जिन्हें सचिव बनने का अवसर मिला है.आईएएस अमित अग्रवाल से पहले बी.एस. बासवान और बीवीआर सुब्रमण्यम को केंद्र सरकार में सचिव प्रमोट हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के लिए भी अमित अग्रवाल का नाम सुर्खियों में है.
आईएएस अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं. उनका जन्म 27 जून 1970 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है. IAS अमित अग्रवाल ने मध्यप्रदेश कैडर चुना था. पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अमित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया. कई जिलों में कलेक्टरी करने के अलावा अमित अग्रवाल राज्य सरकार में वित्त सचिव और वाणिज्य कर एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव रहे हैं.
Trending
- 188 करोड़ की NH-130A की गुणवत्ता पर उठे सवाल! निर्माण पूरा होने से पहले ही रिपेयरिंग का काम जारी, ठेकेदार को नोटिस देकर भूले अधिकारी
- ’डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का जीवन हो रहा आसान, सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की मिसाल’
- दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
- तखतपुर में दर्दनाक हादसा
- अनवर ढेबर के घर पहुंची ED टीम
- विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रकिया पूर्ण करने के दिए निर्देश
- PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला: नाराज छात्रों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग
Friday, October 30
