publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं से उत्तरी और मध्य इलाकों में ठिठुरन बढ़ते जा रही है। सरगुजा और मैनपाट समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच चूका हैं। बात करें दुर्ग और रायपुर की तो दुर्ग में तापमान 5.3 डिग्री और रायपुर में 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
