publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गाड़ियों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में राजधानी रायपुर में एक चलती गाड़ी में आग लग गई थी। इस दौरान कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं अब एक बार फिर एक गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। इस बार भी चलती कार में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह भीषण हादसा बलौदाबाजार जिले के सिमगा के दरचुरा गांव के पास हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
