publicuwatch24.-बलरामपुर। वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गोंडवाना गणराज्य पार्टी (जीजीपी) को एक बड़ा झटका तब लगा जब 15 लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने इन सभी लोगों को भाजपा में शामिल कराया। यह ज्वाइनिंग समारोह पुल के उद्घाटन के बाद आयोजित किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में देखा।
भाजपा में शामिल हुए लोगों में स्थानीय प्रभावशाली नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में पार्टी का मजबूत समर्थन बनाने का भरोसा जताया। विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्य पार्टी के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वाड्रफनगर के राजनीतिक माहौल पर इस घटना का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। गोंडवाना गणराज्य पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव कम होने की संभावना बढ़ गई है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
